Rajasthan Video: महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज कराया तो घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा
दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद आरोपी पक्ष के लोग लाठी-ड़डे लेकर पीड़िता के घर पहुंच और महिला-बुजुर्गों सहित सभी को बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव में लकड़ी लेने गई महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया तो नाराज हो गया। जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर बुजुर्गों और महिलाओं को लाठी-ड़डों और पत्थरों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान किसी ने इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में कामां थाना क्षेत्र के एक गाव में कट्टे की नोक पर एक महिला के साथ खेत मे जबरन दुष्कर्म करने तथा इसकी शिकायत करने गए पीड़ित महिला के परिजनों पर आरोपी तथा उसके घरवालों द्वारा पथराव कर लाठी डंडो से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। pic.twitter.com/6oHQWoWjQb
— Akash Gupta Journalist (@akash_guptanews) November 4, 2022विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना भरतपुर के कामा थाना इलाके की है। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में खाना बनाने के लिए एक महिला लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान गांव में ही रहने वाले शाहरुख नाम के युवक ने कट्टे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के चिल्लाने की अवाज सुनकर उसका जेठ आ गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता परिवार के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
केस दर्ज कराने के बाद आरोपी पक्ष के लोग लाठी-ड़डे लेकर पीड़िता के घर आ धमके और महिला-बुजुर्गों सहित सभी को बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।