फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   young man nose cut off with sharp weapon in a fight in Ajmer

Ajmer: मामूली कहासुनी में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपियों ने काट दी नाक

Tue, 22 Mar 2022 02:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 22 Mar 2022 02:26 PM IST
सार

अजमेर में चाय की थड़ी पर युवकों में किसी बात पर कहासुनी हुई, जिसमें एक युवक पर हमला किया गया। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
young man nose cut off with sharp weapon in a fight in Ajmer
अजमेर में युवक की नाक काटी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के किशनगढ़ में चाय की थड़ी पर बैठे युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसकी नाक काट दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित मालियों की ढाणी निवासी मुकेश राव (37) पुत्र रमेश राव ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि वह मालियों की ढाणी प्रेमनगर स्थित एक चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गोपाल राव, जयकिशन, महावीर और लक्ष्मण और उसके अन्य साथी आए और उसे घेर लिया, उसके बाद आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो वे उसके साथ मारपीट करने लगे, उसने छुड़ाकर भागने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सका। आरोपियों ने उसे दबोच लिया और धारधार हथियार से उसकी नाक काट दी। घायल कर हमलावर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय लोगों ने घायल को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर युवक को प्राथमिक उपचार देकर अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ गांधीनगर थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed