फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   young man molested minor girl In Jaipur forced her to marrys

Jaipur: तेरा नाम मेरे दिल पर लिखा है, किसी और की नहीं होने दूंगा, सिरफिरे युवक ने छेड़छाड़ कर छात्रा को धमकाया

Sat, 01 Jul 2023 02:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 01 Jul 2023 02:32 PM IST
सार

जयपुर में एक स्कूली छात्रा ने छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देना वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा है और उससे कहता है कि तुम्हें किसी और की नहीं होने दूंगा।

विज्ञापन
young man molested minor girl In Jaipur forced her to marrys
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सिरफिरे आशिक ने स्कूल छात्रा को ना सिर्फ छेड़ा ब्लकि उसे गला काटकर मारने की धमकी भी दी डेली। आरोपी ने ये भी कहा कि वह तेजाब डालकर उसका चेहरा बदसूरत बना देगा, लेकिन उसे किसी और की नहीं होने देगा। आरोपी के डर से नाबालिग छात्रा ने खोह नागोरियान थाने में केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खोह नागोरियान की रहने वाले 16 साल की लड़की ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह 11वीं क्लास में पढ़ती है। लूणियावास खोह नागोरियान का रहने वाले अजय शर्मा उर्फ गोलू (23) पिछले साल 2022 से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय आरोपी अजय उसका पीछा कर अश्लील कमेंट कर छेड़छाड़ करता है। मोबाइल पर कॉल और मैसेज कर भी परेशान करता है। धमकी देता है कि मुझसे शादी नहीं की तो तेरी गर्दन काट दूंगा। तेजाब डालकर चेहरा बदसूरत बना दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की धमकी से तंग आकर पीड़िता ने महिला गरिमा में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब जमानत पर छूटने के बाद आरोपी युवक छात्रा का फिर से पीछा करने लगा है। वह आते-जाते समय छात्रों को रास्ते में रोक लेता है। इस दौरान उससे धमकाता है कि मुझसे शादी करनी पड़ेगी। मैं तुझे दूसरे की होने नहीं दूंगा। तेरा नाम मेरे दिल पर लिखा हुआ है।


पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके नामस से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। जिसके जरिए वो अश्लील पोस्ट, कमेंट और मैसेज भेजकर उसे बदनाम कर रहा है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अजय उर्फ गोलू के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ खोह नागोरियान सुधीर कुमार उपाध्याय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed