{"_id":"6439611b3f87ebc8550c7998","slug":"young-man-forcibly-abducted-the-girl-in-jhunjhunu-relatives-demanded-action-rajasthan-hindi-news-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवती को जबरन भगा ले गया युवक, परिजनों ने घेरा थाना, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवती को जबरन भगा ले गया युवक, परिजनों ने घेरा थाना, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Fri, 14 Apr 2023 08:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Apr 2023 08:09 PM IST
सार
झुंझुनूं में एक युवक युवती को जबरन भगाकर ले गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवती के परिजनों ने थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पिलानी थाने के बाहर मौजूद लोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के लाडूंदा गांव की एक युवती के परिजन शुक्रवार को पिलानी थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस से युवती को जबरन भगाकर ले जाने वाले युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन कर रहे युवती के परिजनों ने बताया कि उन्होंने 11 अप्रैल को पिलानी थाने में युवती की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर युवती को बरामद कर लिया गया, लेकिन उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी व्यक्ति पर कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को युवती के परिजन थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति उनकी बेटी को जबरन भगाकर ले गया था।
विज्ञापन