फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young man fell on transformer while flying kite in jhunjhunu condition critical

Rajasthan: पतंंग उड़ाते समय ट्रांसफार्मर पर गिरा युवक, गिरते ही निकली चिंगारी, हालत गंभीर

Sat, 14 Jan 2023 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Jan 2023 11:02 PM IST
सार

युवक को गंभीर हालत में झुंझुनूं के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Young man fell on transformer while flying kite in jhunjhunu condition critical
युवक का जयपुर के अस्पताल में चल रहा है इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति पर प्रदेश भर में जमकर पंतगबाजी हुई। लोगों ने पतंग उड़ाकर खूब पेंच लड़ाए, लेकिन इस दौरान कई हादसे भी हुए।  झुंझुनूं जिले के काजीवाड़ा मोहल्ले में मुस्लिम स्कूल के पास पतंग उड़ाते समय एक युवक छत से ट्रांसफार्मर पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे बीडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि घायल युवक नोमान मुस्लिम स्कूल की छत से पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह छत से नीचे ट्रांसफार्मर पर गिरा गया। नीचे गिरने ही चिंगारी निकलने लगी। लोगों ने डंडे के जरिए नोमान को ट्रांसफार्मर से नीचे गिराया और अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद सलीम कबाड़ी ने बताया कि युवक जिस ट्रांसफार्मर पर गिरा था वह 11 हजार केवी का है। लोगों का आरोप है कि बिजली सप्लाई बंद करने के लिए उन्होंने फोन लगाए, लेकिन सप्लाई बंद नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed