फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young man coming from Qatar kidnapped 13 year girl from Dausa Nepal Bihar Darbhanga

Rajasthan: कतर से आए नेपाली युवक ने 13 साल की लड़की को किया अगवा, बिहार के दरभंगा में पकड़ा गया, ऐसे की वारदात 

Fri, 24 Jun 2022 09:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 24 Jun 2022 09:03 PM IST
सार

आरोपी युवक 18 जून को कतर से फ्लाइट लेकर से नई दिल्ली आया। वहां से इंस्टाग्राम आईडी के जरिए नाबालिग लड़की का पता निकालकर बांदीकुई आया। अगले दिन उसे अगवा कर ले गया था। 

विज्ञापन
Young man coming from Qatar kidnapped 13 year girl from Dausa Nepal Bihar Darbhanga
पुलिस गिरफ्त में आरोपी इजराइल नदाफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा की बांदीकुई पुलिस ने एक 13 साल की नाबालिग लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। पीड़िता फ्री फायर गेम के दौरान उसके संपर्क में आई थी। आरोपी कतर से आकर उसे अगवा कर ले गया था। पुलिस आरोपी युवक को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे सात दिन की रिमांड पर लिया है। साथ ही बच्ची को उसके परिजनों के सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


दौसा एसपी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी इजराइल नदाफ पुत्र दाऊ मदाफ (25) जिला धनुषा नेपाल का रहने वाला है। वह कतर की एक इलेक्ट्रिक कंपनी में मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता ने 19 जून को बेटी के अगवा होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस को दी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उनकी 13 साल की बेटी पास की दुकान से कुरकुरे लेने गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली।    
विज्ञापन


एसपी गुप्ता ने बताया, परिजनों से घटना की जानकारी जुटा कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। साथ ही मामले की जांच को लेकर एक स्पेशल टीम गठित की गई। टीम घटना ने आसूचना संकलन, सोशल मीडिया और तकनिकी संसाधनों की मदद ली गई। मार्ग रूट तैयार कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें नाबालिग को एक अज्ञात युवक लेकर जाता दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान जांच में सामने आया कि नाबालिग बालिका मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलती थी। गेम से जुड़ी एक इंस्टाग्राम आईडी का तकनिकी विश्लेषण कर एक संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी को ट्रेक किया गया। जांच में खाड़ी देश कतर के मोबाइल नंबर से आईडी वेरिफाई हुई। साथ ही घटना वाले दिन वह आईडी के इंडिया के इंटरनेट से एक्टिव होने की बात सामने आई। 
 
इसके बाद संदिग्ध मोबाइल नंबर को ट्रैक किया गया, लेकिन सिम भी नई दिल्ली से फर्जी तरीके से खरीदना पाया गया। मोबाइल नंबर की इंटरनेट लोकेशन बिहार की आने पर टीम वहां के लिए रवाना की गई। टीम ने दरभंगा बिहार पहुंचकर नाबालिग बालिका और सीसीटीवी में कैद आरोपी को बस स्टैंड से दस्तयाब कर लिया। आरोपी युवक इजराइल नदाफ के पास से एक मोबाइल, कतर नंबर की सिम, नई दिल्ली से खरीदी गई फर्जी सिम, पासपोर्ट और नेपाल का नागारिकता प्रमाण पत्र बरामद किया गया है।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
आरोपी इजराइज एक शातिर बदमाश है। घटना से एक दिन पहले 18 जून को वह कतर से फ्लाइट लेकर से नई दिल्ली आया था। वहां से इंस्टाग्राम आईडी के जरिए नाबालिग लड़की का पता निकालकर बांदीकुई आया। रात को रेलवे स्टेशन पर रहा और मैसेज के जरिए नाबालिग को ब्लैकमेल करता रहा। 19 जून को बालिका को अगवा कर अपने साथ ट्रेन से नई दिल्ली लेकर चला गया। वहां से बस से लेकर नेपाल जा रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने दरभंगा बस स्टैंड पर दोनों को दस्तयाब कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed