फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young man changed name blackmail college girl objectionable photo and video Bhilwara

Rajasthan: मनीष नाम बताकर शाहिद ने छात्रा को फंसाया, ब्लैकमेल कर कमरे पर ले गया, फिर खुला राज

Wed, 20 Jul 2022 07:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Jul 2022 07:17 PM IST
सार

आरोपी एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी में मैनेजर है। शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी से उसके बारे में जानकारी ली तो उसका नाम शाहिद खान निकला है।

विज्ञापन
Young man changed name blackmail college girl objectionable photo and video Bhilwara
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक युवक ने अपना नाम बदलकर फेक आईडी बनाई और फिर एक कॉलेज छात्रा से दोस्ती कर दी। कुछ दिन बाद वह उसे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


साथ ही पुलिस यह भी जांच रही है कि आरोपी युवक ने और कितनी युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। आरोपी युवक का नाम शाहिद है, उसने मनीष सेन नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना रखी थी। जिसका इस्तेमाल वह लड़कियों से बात करने के लिए करता था। 
विज्ञापन


कॉलेज छात्रा ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस के बताया कि मनीष नाम का युवक ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी कहना है कि उसने उसके अश्लील फोटो ले लिए हैं, अगर वह उसके कमरे पर नहीं आई तो उन्हें वायरल कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उससे मिलने गई तो वह उसे जबरन अपने कमरे में ले गया था। इस दौरान उसे पता चला कि उसका नाम मनीष नहीं शाहिद खान है। इसके बाद युवती घरा पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार आरोपी ने भीलवाड़ा के पंचवटी स्थित मकान में मनीष नाम से किराए पर कमरा लेकर रखा था। यहीं वह छात्रा को लेकर पहुंचा था। इस दौरान उसका मकान मालिक आया और उसने आरोपी से पहचान पत्र देने के लिए कहा, लेकिन वह टालमटोल करने लगा। इसी दौरान छात्रा को उसके असली नाम का पता चला।  पुलिस ने बताया कि आरोपी एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी में मैनेजर है। शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त कंपनी से उसके बारे में जानकारी ली तो उसका नाम शाहिद खान निकला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed