{"_id":"6202268c08b8e26b6342647e","slug":"young-man-become-thief-to-fulfill-demand-of-his-girlfriend-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: प्रेमिका ने मांगा गिफ्ट, रुपए नहीं होने पर दोस्त के साथ मिलकर चोरी करने लगा प्रेमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: प्रेमिका ने मांगा गिफ्ट, रुपए नहीं होने पर दोस्त के साथ मिलकर चोरी करने लगा प्रेमी
Tue, 08 Feb 2022 01:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:45 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा में एक युवक अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने लिए चोरी करने लगा। पुलिस ने उसे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के एक गांव में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए उसे गिफ्ट देना चाहता था। रुपए नहीं होने के कारण उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 29 जनवरी को हनुवन्त खेड़ा गांव दो साइकिल और खेत में पानी सप्लाई करने वाली प्लास्टिक की ट्यूब के पांच गट्टे चोरी होने की रिपोर्ट देवकिशन बैरवा ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर बपावर कला थाना पुलिस ने योगेश रैगर पुत्र रामभरोसे (24) और दीपक नायक पुत्र दुर्गाशंकर (23) निवासी गांव दिलोदा थाना सदर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की चार वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। अब पुलिस चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। दीपक की प्रेमिका उससे रुपए और गिफ्ट की डिमांड कर रही थी। पैसे नहीं देने के कारण वह नाराज चल रही थी। उसने यह बात अपने दोस्त योगेश को बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर पैसों की जुगाड़ के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन