{"_id":"64129c51e5257d63300ebc08","slug":"young-couple-died-due-to-suffocation-from-geyser-gas-in-bhilwara-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: होली का उत्साह मातम में बदला, बाथरूम में फैली गीजर की गैस, दम घुटने से युवा दंपती और मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: होली का उत्साह मातम में बदला, बाथरूम में फैली गीजर की गैस, दम घुटने से युवा दंपती और मासूम की मौत
Thu, 16 Mar 2023 03:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 Mar 2023 03:11 PM IST
सार
शाहपुरा में शीतला अष्टमी पर रंग खेलने के बाद बाथरूम में गए दंपती और मासूम बेटे की गीजर की गैस से दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शाहपुरा में हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में शीतला अष्टमी पर रंग खेलने के बाद बाथरूम में गए दंपती की गीजर की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, मासूम बालक को गंभीर हालत में भीलवाड़ा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आज शाहपुरा में शीतला अष्टमी पर रंग खेला जा रहा था। एजेंसी मोहल्ला निवासी शिवनारायण (37) व उसकी पत्नी कविता झंवर(35) अपने चार साल के मासू बच्चे विहान के साथ रंग खेलने के बाद बाथरूम में गए। एक घंटे तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों का शंका हुई। दरवाजे को तोड़ा गया तो तीनों बेहोश मिले। गीजर चालू था। तीनों को तुरंत ही जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। मासूम बालक विहान की हालत गंभीर होने से उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया है। घटना के 20 घंटे बाद जिंदगी मौत से जूझ रहा मासूम जिंदगी की जंग हार गया। इलाज के दौरान विहान ने दम तोड़ दिया। मृत बच्चे के माता-पिता का दाह संस्कार कर अभी परिजन घर लौटे ही थे कि अचानक बच्चे की मौत की खबर आ गई। परिवार, घर, मोहल्ले व पूरे शहर में मातम छा गया। एक साथ तीन जिंदगी खत्म होने के शोक में शाहपुरा का बाजार आज बंद रहा है।
विज्ञापन