फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Women applied mehndi on Karva Chauth and appealed to vote

Dausa: करवाचौथ पर मेहंदी लगाकर महिलाओं का खास संदेश, बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

Wed, 01 Nov 2023 04:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Nov 2023 04:13 PM IST
सार

Dausa: करवाचौथ के चलते देशभर में महिलाएं और लड़कियां व्रत रखती हैं, लेकिन दौसा जिले में महिलाएं एक अलग संदेश देती हुई नजर आई। यहां महिलाओं ने मेहंदी पर ‘मतदान मेरा अधिकार’ जैसे स्लोगन को लिखवाया।

विज्ञापन
Women applied mehndi on Karva Chauth and appealed to vote
करवाचौथ पर मेहंदी लगाकर महिलाओं का खास संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने मेहंदी पर मतदाता जागरूकता को लेकर एक स्लोगन लिखवाया। जिसमें ‘मतदान मेरा अधिकार’ की बात कही गई। बता दें कि नगर परिषद वार्ड नंबर 45 बिचलवास में स्वीप टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिजलवास में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जिससे की नारी शक्ति को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।

विज्ञापन


दिलाई गई मतदान जागरूकता की शपथ
इधर, दौसा ब्लॉक स्वीप प्रभारी अभय सक्सेना ने बताया कि विद्यालय स्टाफ, बालकों व उनकी माताओं को स्वीप टीम द्वारा चुनाव आयोग के विभिन्न दिशा निर्देश व मतदान के महत्व को इंगित किया गया। इसके साथ ही सभी को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही 25 नवंबर के दिन सभी को काम छोड़कर मतदान महोत्सव में भाग लेने का संदेश दिया गया। इतना ही नहीं दौसा ब्लॉक स्वीप प्रभारी अभय सक्सेना ने बताया कि महिलाओं ने करवाचौथ पर हथेली पर मेहंदी से ‘मतदान मेरा अधिकार’ लिखाकर एक खास संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed