{"_id":"65422be4a98a20ae830d6da5","slug":"women-applied-mehndi-on-karva-chauth-and-appealed-to-vote-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: करवाचौथ पर मेहंदी लगाकर महिलाओं का खास संदेश, बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: करवाचौथ पर मेहंदी लगाकर महिलाओं का खास संदेश, बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील
Wed, 01 Nov 2023 04:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 Nov 2023 04:13 PM IST
सार
Dausa: करवाचौथ के चलते देशभर में महिलाएं और लड़कियां व्रत रखती हैं, लेकिन दौसा जिले में महिलाएं एक अलग संदेश देती हुई नजर आई। यहां महिलाओं ने मेहंदी पर ‘मतदान मेरा अधिकार’ जैसे स्लोगन को लिखवाया।
विज्ञापन
करवाचौथ पर मेहंदी लगाकर महिलाओं का खास संदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले में करवाचौथ के मौके पर महिलाओं ने मेहंदी पर मतदाता जागरूकता को लेकर एक स्लोगन लिखवाया। जिसमें ‘मतदान मेरा अधिकार’ की बात कही गई। बता दें कि नगर परिषद वार्ड नंबर 45 बिचलवास में स्वीप टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिजलवास में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जिससे की नारी शक्ति को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
दिलाई गई मतदान जागरूकता की शपथ
इधर, दौसा ब्लॉक स्वीप प्रभारी अभय सक्सेना ने बताया कि विद्यालय स्टाफ, बालकों व उनकी माताओं को स्वीप टीम द्वारा चुनाव आयोग के विभिन्न दिशा निर्देश व मतदान के महत्व को इंगित किया गया। इसके साथ ही सभी को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही 25 नवंबर के दिन सभी को काम छोड़कर मतदान महोत्सव में भाग लेने का संदेश दिया गया। इतना ही नहीं दौसा ब्लॉक स्वीप प्रभारी अभय सक्सेना ने बताया कि महिलाओं ने करवाचौथ पर हथेली पर मेहंदी से ‘मतदान मेरा अधिकार’ लिखाकर एक खास संदेश दिया है।
विज्ञापन