{"_id":"65153a6b7cc030eb8e088f95","slug":"woman-threatened-bjp-mp-from-sikar-sumedhanand-saraswati-called-and-demanded-lakhs-of-rupees-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: BJP सांसद को महिला की धमकी, कहा- पैसे चुकाओ, वरना ठीक नहीं होगा, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: BJP सांसद को महिला की धमकी, कहा- पैसे चुकाओ, वरना ठीक नहीं होगा, जानें क्या है मामला
Thu, 28 Sep 2023 02:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 28 Sep 2023 02:09 PM IST
सार
इस मामले को लेकर भाजपा सांसद सुमेधानंद ने कहा कि इससे पहले भी अनजान महिला कॉल कर लाखों रुपये मांग चुकी है। किसी मामले में फंसाने के लिए मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। पीए की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले से भाजपा सांसद सुमेधानंद सरस्वती को कॉल पर धमकी देने का मामला सामने आया है। बार-बार कॉल कर एक महिला सांसद के साथ गाली-गलौज कर रुपये मांग रही है। कहती है कि पैसे चुका दो, वरना ठीक नहीं होगा। लगातार मिल रही धमकी के बाद सांसद के पीए ने जिले के दादिया थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं, सांसद सरस्वती ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
दादिया पुलिस को दी गई शिकायत में सांसद के पीए महेंद्र कुमार ने बताया कि मामला 26 सितंबर का है। बुधवार को सांसद सुमेधानंद सरस्वती के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। उसने कहा कि वह गुड़गांव की लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी से बात कर रही है। वह कुछ पैसे चुकाने की बात कर रही थी। तभी अचानक उसने गाली-गालौज करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि आप मंजू देवी के गारंटर हो, जल्द से जल्द पैसा चुका दो, वरना अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
पीए महेंद्र ने पुलिस को बताया कि कॉल पर बात करने के दौरान उन्होंने महिला से कहा कि ये सांसद सुमेधानंद सरस्वती का नंबर है। इसके बाद भी महिला धमकियां देकर गाली-गलौज करती रही। इसके बाद उन्होंने महिला की बात सांसद से कराई तो उनके साथ भी गलत तरीके से बात की।
विज्ञापन
इधर, इस मामले को लेकर सांसद सुमेधानंद ने कहा कि इससे पहले भी अनजान महिला कॉल कर लाखों रुपये मांग चुकी है। किसी मामले में फंसाने के लिए मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है।