{"_id":"653d2a14d795f63234026b01","slug":"woman-staying-in-sirohi-hotel-commits-suicide-by-drinking-pesticide-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: होटल में ठहरी महिला ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, मृतका के पास मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: होटल में ठहरी महिला ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, मृतका के पास मिला सुसाइड नोट
Sat, 28 Oct 2023 09:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:04 PM IST
सार
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरी महिला के कमरे काफी देर तक हलचल न होने पर कर्मचारियों को शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने आकर दरवाजा खोला तो महिला अचेत मिली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड शहर में माउंट रोड स्थित होटल भगवती में ठहरी एक महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आबूरोड शहर पुलिस थाना के थानाधिकारी बलभद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है उनके यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम एवं अग्रिम कानूनी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दांता हाल अंबाजी गुजरात निवासी संगीता (45) पत्नी महेंद्र सिंह राठौड़ शनिवार दोपहर को होटल भगवती में आकर ठहरी थी। महिला ने कीटनाशक पी लिया। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो होटलकर्मियों ने शहर पुलिस थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रूम को खोला गया तो महिला अचेत अवस्था में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
मामले की जांच जारी
आबूरोड शहर थानाधिकारी बलभद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों के यहां आने एवं रिपोर्ट देने के बाद अग्रिम कानूनी कारवाई की जाएगी। अभी जांच कर रहे है।
विज्ञापन