फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   woman reached the police station by getting naked after In-laws tortured in churu

ससुराल में प्रताड़ना से परेशान महिला निर्वस्त्र होकर थाने पहुंची, फोन करने पर भी नहीं आई पुलिस

Mon, 13 May 2019 10:15 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
woman reached the police station by getting naked after In-laws tortured in churu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान एक महिला निर्वस्त्र होकर थाने पहुंच गई। चूरू जिले के बीदासर के वार्ड 5 में रहने वाली महिला का रविवार सुबह 8.30 बजे ससुरालवालों के साथ झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। महिला ने फोन पर पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची तो महिला निर्वस्त्र ही 3 किमी दूर थाने के लिए चल पड़ी। वह 45 मिनट तक भीड़भाड़ वाले राज्य मार्ग नंबर 20 पर इसी हाल में चलती रही। 

विज्ञापन


जब महिला रास्ते से होकर पुलिस थाने जा रही थी तो एक नाई ने उसका वीडियो बना लिया। लोगों का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सास, जेठ-जेठानी और देवर को गिरफ्तार किया है। इधर, महिला का वीडियो बनाने वाले नाई को भी देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। उसने पुलिस से शिकायत की पर वो समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद महिला निर्वस्त्र ही थाने के लिए निकल पड़ी। रास्ते में पुरानी तहसील के पास परिवार वालों और लोगों  ने कपड़े पहनाकर ऑटो में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने न तो कपड़े पहने और न ही ऑटो में बैठी। थाने से 100 से 150 मीटर दूर स्थित सालासर मंदिर के पास थानाधिकारी और कांस्टेबल ने बैडशीट लाकर पीड़िता को दी। इसके बाद उसे थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अकोला की रहने वाली है। एक साल पहले बीदासर में उसका विवाह हुआ था। पति छह माह से असम में रहकर मजदूरी करता है। महिला का आरोप है कि ससुराल में सास, जेठानी, जेठ, देवर उसे परेशान करते हैं। पति के भेजे गए पैसे परिवार वाले छीन लेते हैं और मारपीट करते हैं। एसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि ये पारिवारिक मामला है। पुलिस ने सूचना के बाद उसे कपड़े पहुंचाए। एफआईआर दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed