{"_id":"6477611a4df281fb22051b83","slug":"woman-raped-in-dholpur-police-registers-fir-rajasthan-news-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक ने खेत में पीड़िता के साथ दी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक ने खेत में पीड़िता के साथ दी दरिंदगी
Wed, 31 May 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 31 May 2023 08:30 PM IST
सार
धौलपुर में शौच करने गई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान धौलपुर जिले के मनियां थाने में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मंगलवार शाम को खेत में शौच करने के लिए गई थी, इस दारौन आरोपी युवक उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस ने बताया कि वह मंगलवार को भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। कथा सुनने के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में पेट में दर्द होने की वजह से वह हॉस्पिटल के पास खेतों में शौच के लिए चली गई।
विज्ञापन
इस दौरान महिला का दोस्त पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर चला गया। उसके जाते ही बाइक पर आए दूसरे युवक ने खेत में शौच कर रही महिला को पकड़ लिया और उसके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इस दौरान पीड़िता के दोस्त के आने पर आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी शिव सिंह पुत्र नेतराम के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पीड़िता मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।