{"_id":"64eb55104b25bf2cda0aab6a","slug":"woman-gave-birth-to-four-children-at-once-in-rajasthan-tonk-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी घटना: टोंक में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ; डॉक्टर बोलीं- लाखों में एक होता है ऐसा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी घटना: टोंक में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ; डॉक्टर बोलीं- लाखों में एक होता है ऐसा केस
Sun, 27 Aug 2023 07:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 27 Aug 2023 07:22 PM IST
सार
अक्सर देखा गया है कि लोग जुड़वा या तिड़वा बच्चों के जन्म की घटनाएं सुनते हैं। मगर इस तरह के केस लाखों में नहीं लाखों में कोई एक होता है, जब चार बच्चों का एक साथ जन्म हुआ हो।
विज्ञापन
जन्म के बाद चारों बच्चों को देखरेख में रखा गया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के निजी अस्पताल में रविवार को एक अनोखी घटना देखने को मिली। यहां एक विवाहिता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। खुशी की बात ये है कि मां के साथ-साथ सभी बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं। इस डिलीवरी के बाद डॉक्टर भी हैरान हैं।
विज्ञापन
बच्चों की डिलीवरी कराने वाली महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस तरह केस शायद ही कभी सुनने को मिलते हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग जुड़वां या तिड़वा बच्चों के जन्म की घटनाएं सुनते हैं। मगर इस तरह के केस लाखों में नहीं लाखों में कोई एक होता है, जब चार बच्चों का एक साथ जन्म हुआ हो। उन्होंने बताया कि आश्चर्य और खुशी की बात ये है कि मां के साथ-साथ सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस तरह के केस में ज्यादातर होता है कि बच्चे अस्वस्थ होते हैं या उनकी मौत भी हो जाती है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले जुलाई 2023 ही श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर क्षेत्र में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था मगर ये खुशी एक दिन की ही रही। कम वजन होने के कारण बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। महिला की कोई संतान नहीं होने के चलते वो निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी। फिलहाल महिला और उसके चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि टोंक के वजीरपुरा की रहने वाली महिला किरण कंवर की शादी को चार साल होने के बाद मेडिकल समस्या के कारण उसकी कोई संतान नहीं थी। किरण अपने इलाज के लिए कुछ महीने पहले आयुष्मान हॉस्पिटल आई थी। इलाज के बाद महिला गर्भवती हुई और उसकी सोनोग्राफी के दौरान महिला के गर्भ में चार बच्चे होने का पता चला। इसके बाद से ही महिला लगातार चिकित्सकों की निगरानी में अपना उपचार कराती रही। बीती रात को महिला के पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद परिजन उसे लेकर आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचे, जहां महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया।
जन्मे बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां
चिकित्सकों का कहना है कि जन्में बच्चों में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। फिलहाल तीन नवजात बच्चों का जनाना अस्पताल तो वहीं एक बच्चे और उसकी मां का आयुष्मान हॉस्पिटल में उपचार जारी है। शादी के चार साल बाद एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली मां किरण कंवर की खुशी भी चार गुना बढ़ गई है। किरण कंवर के परिवार के साथ-साथ उसके गांव वज़ीरपुरा में भी खुशी का माहौल है। गांव से लोग मां और बच्चो के हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं बच्चों के पिता किसान मोहन सिंह भी काफी खुश नजर हैं।