फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman dies after being hit by thresher in Bundi her body dismembered

Rajasthan: सरसों की फसल की कटाई कर रही महिला थ्रेसर में घुसी, शरीर के हो गए कई टुकड़े

Wed, 29 Mar 2023 01:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 Mar 2023 01:05 PM IST
सार

बूंदी के नैनवां थाना इलाके के एक गांव में सरसों की फसल की कटाई कर रही महिला थ्रेसर में चली गई।  कुछ ही सेकंड में महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए।

विज्ञापन
Woman dies after being hit by thresher in Bundi her body dismembered
महिला की दर्दनाक मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनवां थाना क्षेत्र के बम्बुली गांव में स्थित खेत पर सरसों की फसल निकालते समय दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां थ्रेसर मशीन मे आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई महिला के शव के कई टुकड़े हो गए। जिन्हें परिजनों को पोटली में समेटना पड़ा। नैनवां थाना क्षेत्र के बम्बुली गांव का है मामला।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां उपखंड के बंबुली गांव में खेत पर सरसों की फसल निकालते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन व ग्रामीणों ने महिला के लहुलुहान शरीर के टुकड़े थ्रेसर से निकाले। ये नजारा देखकर हर किसी का दिल दहल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 35 साल की महिला रामजानकी पत्नी कजोड़ धाकड़ आदोली के खेत पर फसल निकालते समय अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गई। इससे उसके शरीर के टुकड़े- टुकड़े हो गए। हादसे के बाद परिजन महिला के शरीर के टुकड़ों को पोटली में बांधकर नैनवां अस्पताल लेकर पहुंचे। दर्दनाक हादसे में महिला की मौत से परिजन बेसुध है। इधर, सूचना पर नैनवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।  

पुलिस ने बताया कि महिला की परिवार खेत पर सरसों की फसल की कटाई कर रहा था। रामजानकी थ्रेसर में फसल डाल रही थी, इस दौरान उसकी साड़ी का पल्लू थ्रेसर में चला गया। कुछ सेकंड में महिला भी थ्रेसर में चली गई। जिससे उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed