फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman commits suicide by hanging herself in Dholpur

Dholpur: संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, पुलिस कर रही जांच

Sun, 22 Oct 2023 03:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Oct 2023 03:54 PM IST
सार

Dholpur: सदर थाना क्षेत्र के सरकन खेड़ा गांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 
 

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself in Dholpur
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के सरकन खेड़ा गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सदर थाने के हेड कांस्टेबल नरेश परमार ने बताया कि महिला के पिता ग्यासीराम ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी रीना उर्फ जानू (22) पत्नी राकेश ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं होने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया।

विज्ञापन


8 साल पहले हुई थी शादी

हेड कांस्टेबल ने बताया कि महिला की शादी 8 साल पहले उम्मेदीनगर के राकेश के साथ हुई थी। जिसका पति नोएडा में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। पति के काम करने के लिए बाहर जाने के बाद महिला 2 महीने पहले ही अपने मायके में आकर रहने लग गई थी। महिला द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों को भी दी गई।

विज्ञापन

मृतक महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के आने के बाद पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मर्ग दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूरे मामले में आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed