Dholpur: संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, पुलिस कर रही जांच
Dholpur: सदर थाना क्षेत्र के सरकन खेड़ा गांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के सरकन खेड़ा गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सदर थाने के हेड कांस्टेबल नरेश परमार ने बताया कि महिला के पिता ग्यासीराम ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी रीना उर्फ जानू (22) पत्नी राकेश ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं होने के बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया।
8 साल पहले हुई थी शादी
हेड कांस्टेबल ने बताया कि महिला की शादी 8 साल पहले उम्मेदीनगर के राकेश के साथ हुई थी। जिसका पति नोएडा में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। पति के काम करने के लिए बाहर जाने के बाद महिला 2 महीने पहले ही अपने मायके में आकर रहने लग गई थी। महिला द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों को भी दी गई।
मृतक महिला के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के आने के बाद पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर मर्ग दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूरे मामले में आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।