{"_id":"60661bbc89744a7e30009f39","slug":"woman-asked-for-permission-to-commit-suicide-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : पति से परेशान महिला ने राष्ट्रपति से मांगी आत्महत्या की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : पति से परेशान महिला ने राष्ट्रपति से मांगी आत्महत्या की इजाजत
Fri, 02 Apr 2021 12:45 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:45 AM IST
सार
- पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि वह उसे बच्चों सहित मकान से निकालने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
विस्तार
राजस्थान की एक महिला ने राष्ट्रपति से अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या की इजाजत मांगी है। महिला का कहना है कि उसका पति और ससुराल वाले काफी परेशान करते हैं, इसलिए वह ऐसा कदम उठाने पर मजबूर है।
विज्ञापन
यह पूरा मामला अजमेर के पटेल नगर तोपदड़ा का है यहां एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ जिला कलेक्टर कायार्लय पहुंची और उसने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिखकर कलेक्टर को सौंपा और आत्महत्या करने की इजाजत मांगी। पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि मुझे बच्चों सहित मकान से निकालने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
महिला का नाम सोनू चौहान है। इसने अपने ज्ञापन में लिखा कि 'मेरा विवाह 29 जनवरी 2007 को हुआ था। मेरा पति, सास और ननद के कहने पर उसके साथ मारपीट और दहेज की मांग करता था। काफी साल तक इनकी प्रताड़ना और अत्याचार सहती रही। आखिर तंग आकर अपने तीन बच्चों 13 और 9 साल की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ चार साल से अलग रह रही हूं। महिला ने आगे लिखा कि उसके ससुरालवाले यहां भी उसे परेशान कर रहे हैं'।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति रोज लड़ाई करता है। पति चाहता है कि वह घर छोड़ कर चली जाए। उसका पति पिछले चौदह सालों से परेशान कर रहा है। उसने कहा कि, 'मैं नौकरी पर जाऊं, अपने बच्चे पालूं, घर संभालूं, क्या करुं। ऐसी स्थिति में मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है'।