फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Woman 2 children found hanging at home in Rajasthan husband father in law booked

Rajasthan: बांसवाड़ा में महिला और उसके दो बच्चों के शव फंदे से लटके मिले, पति और सुसर पर मामला दर्ज

Sun, 13 Feb 2022 05:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Feb 2022 05:32 PM IST
सार

परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या की होगी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी होगी।

विज्ञापन
Woman 2 children found hanging at home in Rajasthan husband father in law booked
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अंबापुरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ी घटना हुई। यहां एक कमरे से महिला और उसके दो बच्चों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन


परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या की होगी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी होगी। पुलिस अधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान साधना (32), गीता (चार) और अमित (चार) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पहली नजर में मामला पारिवारिक कलह का मालूम पड़ता है। मृतका के परिजनों की ओर से उसके पति और ससुर के खिलाफ उसे प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया गया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में सभी दिशाओं में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed