फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Winter starts with fog in Pokhran

Jaisalmer: हल्के कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, लोगों ने पहने गर्म कपड़े

Wed, 08 Nov 2023 11:09 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Nov 2023 11:09 AM IST
सार

Jaisalmer: शहर में बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह-सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इस बीच कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि 10 नवंबर से ठंड बढ़ने लगेगी। जो दीपावली के बाद तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Winter starts with fog in Pokhran
हल्के कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर शहर सहित कई गांवों में हल्का कोहरा देखने को मिला। वहीं मौसम में भी ठंडक घुली रही। रविवार से आया मौसम में बदलाव बुधवार को भी देखने को मिला। वहीं तापमान में भी उतार चढ़ाव रहा। बता दें कि दिन व रात के पारे में 2-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच था। इस वजह से दिन व रात में ठंड का असर कम हो गया था। लेकिन बुधवार को दिन व रात के पारे में गिरावट होने से हल्की हल्की ठंड का असर फिर से देखने को मिला।

विज्ञापन


10 नवंबर से ठंड का असर होगा तेज
मौसम विभाग की माने तो 10 नवंबर से ठंड का असर और भी तेज होगा और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। दीपावली के बाद तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड का असर तेज हो जाएगा और सर्दी चमकने लगेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पोकरण में इन दिनों आसमान में कोहरा छाया है और तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे ठंड का असर तेज होने लगा है। दीपावली के बाद ठंड अपना असर दिखाएगी। ठंड आने से जैसलमेर के किसानों और पर्यटन से जुड़े लोगों में काफी खुशी है। किसान बुआई में लग गए हैं और पर्यटन से जुड़े लोग सैलानियों के स्वागत में लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed