फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife wandering for compassionate job after Shyoram Gurjar's death

Jhunjhunu: छलका वीरांगना का दर्द, बोलीं- पति की प्रतिमा के अनावरण से पहले लौटा दिए अनुकंपा नौकरी के दस्तावेज

Sun, 16 Apr 2023 09:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Apr 2023 09:53 AM IST
सार

वीरांगनाओं को अनुकंपा नौकरी देने में सरकार की बेरुखी से शहीद परिवारों में रोष है। शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा के अनावरण से तीन दिन पहले वीरांगना को लौटा दिए अनुकंपा नौकरी के दस्तावेज।

विज्ञापन
Wife wandering for compassionate job after Shyoram Gurjar's death
दस्तावेज दिखाती वीरांगना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

देश के लिए शहादत देने में झुंझुनू जिले का अहम स्थान है। जब भी कहीं शहादत की बात आती है तो जिले के सैनिक परिवारों में बेचैनी हो जाती है। शहीद की पार्थिव देह के सामने भी वीरांगना कहती है कि मेरे पति पर मुझे गर्व है, लेकिन देश के लिए शहीद होने वाले इन वीरों की वीरांगनाओं को अनुकंपा नौकरी देने में सरकार की बेरुखी से शहीद परिवार परेशान हैं। ऐसा ही मामला 18 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान गाजी व दो अन्य आतंकवादियों को ढेर करने वाले शहीद श्योराम गुर्जर के परिजनों के साथ हुआ। शहीद की प्रतिमा का अनावरण आज किया किया जाएगा, लेकिन उससे पहले शहीद वीरांगना सुनीता देवी का सरकार की बेरुखी से दिल का दर्द आंसुओं में बदल गया। सुनीता देवी ने बताया नौकरी के लिए पिछले तीन साल में ऑफिसों व सैनिक कल्याण बोर्ड में भी बार-बार चक्कर लगाए। कभी बीकानेर कभी जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, चिड़ावा में बार-बार गई लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला।

विज्ञापन


सरकार ने लौटा दिए नौकरी के लिए दिए दस्तावेज
शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा अनावरण से तीन दिन पहले सरकारी नौकरी के लिए जो दस्तावेज जमा करवाए हुए थे, वो बैरंग लौटा दिए हैं। साथ ही नोट लगाकर भी भेजा गया कि थर्ड ग्रेड अध्यापक की नौकरी में आपको रीट क्वालीफाई करना पड़ेगा। वीरांगना का कहना है कि जब रीट ही क्लियर हो जाती तो मैं स्वयं बिना अनुकंपा ही नौकरी लग जाती, लेकिन शहीद कोटे से अनुकंपा नौकरी के लिए बार-बार परेशान किया जा रहा है। रीट की तैयारी भी कैसे करूं परिवार व दो बेटों की पढ़ाई का ध्यान भी रखना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा मैं मानसिक रूप से भी परेशान हूं।
विज्ञापन

 
कल होगा शहीद की प्रतिमा का अनावरण
सेना मेडल से सम्मानित शहीद श्योराम गुर्जर की श्रद्धांजलि सभा व मूर्ति अनावरण समारोह सोमवार को किया जाएगा। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों में परिवार रिश्तेदार व ग्रामीण जुटे हुए हैं। शहीद के भाई रूपचंद ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट होंगे। अध्यक्षता सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा होंगे। विशिष्ट अतिथियों में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला, सांसद नरेंद्र खीचड़, सीएम सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, विराटनगर विधायक इंद्राज सिंह, चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, लाडनू विधायक मुकेश भाकर, पंचायत समिति प्रधान मनीषा गुर्जर, युवा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, पूर्व विधायक श्रवण कुमार, सुभाष मील सहित अनेक जनप्रतिनिधि वह हजारों की भीड़ मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed