{"_id":"62c0a1ad0106c87ae960215d","slug":"wife-kills-husband-with-boyfriend-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पति को पसंद नहीं करती थी पत्नी, प्रेमी के साथ पत्थर से कुचलकर की हत्या, आटा-साटा के जरिए हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पति को पसंद नहीं करती थी पत्नी, प्रेमी के साथ पत्थर से कुचलकर की हत्या, आटा-साटा के जरिए हुई थी शादी
Sun, 03 Jul 2022 01:21 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:21 AM IST
सार
अजमेर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती थी।
विज्ञापन
जयपुर में दो घूसखोर गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के केकड़ी सिटी थाना इलाके के नायकी गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी के अवैध संबंधों के चलते युवकी की हत्या हुई थी। पत्नी के प्रेमी उसके पति को पत्थरों से कुचलकर मार डाला था। शनिवार को पुलिस ने मृतक सत्यनारायण धाकड़ की पत्नी रसीला धाकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी महेंद्र जांगीड़ को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सिटी थाना अधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी महेंद्र से पूछताछ में पता चला कि रसीला अपने पति सत्यनारायण धाकड़ को पसंद नहीं करती थी। वह अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाई। क्योंकि उसकी सादी आटा-साटा के तहत हुई थी। ऐसे में अगर रसीला अपने पति को छोड़ती तो उसके भाई का संबंध भी टूट जाता।
विज्ञापन
इस कारण पति से नाखुश रसीला ने पति के दोस्त महेंद्र से मदद मांगी। रसीला ने उससे कहा कि वह उसके पति सत्यनारायण को बताए कि रसीला उसे पसंद नही करती है और उसे छोड़ने के लिए राजी करें। महेंद्र ने इसके प्रयास भी किए। इसी बात को लेकर महेंद्र और रसीला के बीच बात होने लगी थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे।
विज्ञापन
अब रसीला किसी भी स्थिति में सत्यनारायण के साथ नहीं रहना चाहती थी। रसीला और महेंद्र दोनों यह बात जानते थे कि जब तक सत्यनारायण रास्ते से नहीं हटेगा, वह एक दूसरे के नहीं हो सकते। ऐसे में दोनों ने सत्यनारायण को रास्ते से हटाने का फैसला किया। योजना के अनुसार महेंद्र ने 28 जून को नायकी गांव के पास ले जाकर सत्यनारायण की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी।