फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife had her husband murdered due to illicit relationship with nephew in Tonk

Rajasthan: मामी के थे भांजे के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने करा दी पति की हत्या

Sun, 21 Aug 2022 10:21 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 10:21 PM IST
सार

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने ही पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने पत्नी और उसके दोनों भांजों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Wife had her husband murdered due to illicit relationship with nephew in Tonk
पुलिस ने मामी और उसके दोनों भांजों को किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले शव की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भांजों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध के चलते पत्नी ने ही भांजों के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। महिला के भांजे के साथ पिछले 10 साल से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन


एएसपी राकेश बैरवा ने बताया कि 20 अगस्त को पचेवर थाना पुलिस को नगर गांव में रामप्रसाद उर्फ कालू पुत्र नोरत का सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच कर रही पुलिस को मोबाइल से हत्या के सबूत मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के भांजे के साथ उनकी पत्नी रेणु के अवैध संबंध थे। पुलिस ने रविवार को सीनोदिया निवासी मृतक के भांजे हुक्मीचंद और हरिनारायण पुत्र मांगु को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दस साल से भांजों के साथ थे अवैध संबंध
मृतक के भांजों के साथ पत्नी रेणु के करीब 10 वर्षों से अवैध संबंध चल रहे थे। प्रेम प्रसंग में रेणु का पति रामप्रसाद अड़चन बन रहा था। पुलिस ने महिला समेत मृतक के दोनों भांजों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed