फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wife Cut Husband Private Part in Barmer Rajasthan News

Rajasthan: देर रात पत्नी फोन पर कर रही थी बात, पति से हुआ झगड़ा, सोने के बाद ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट

Wed, 16 Nov 2022 11:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Nov 2022 11:11 PM IST
सार

पीड़ित गोगाराम ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी उसे नपुंसक साबित कर किसी और से शादी करना चाहती है। पति ने कहा कि शादी के बाद से ही उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Wife Cut Husband Private Part in Barmer Rajasthan News
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट किया। अब उसकी पत्नी उसे नपुंसक बनाकर दूसरी शादी करना चाहती है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। करीब एक महीने पहले पत्नी ने उसे नींद की गोली खिलाई और उसके सोने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पति ने आरोपी पत्नी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना बाड़मेर के धोरीमन्ना थाना इलाके की है। भलीसर गांव के रहने वाले गोगाराम ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन बाद ही दोनों विवाद शुरू हो गया। आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। पीड़ित ने बताया कि करीब एक दिन पहले वह और उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। इसी बीच उसे पत्नी के फोन पर बात करने की आवाज सुनाई दी। उसने पति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी बहन से बात कर रही है। देर रात फोन पर बात करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद वह दोबारा से सो गया। इस दौरान उसकी पत्नी ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। दर्द के कारण वह अचानक से चीखकर उठा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिन चले इलाज के बाद अब वह कुछ ठीक हो पाया है। पीड़ित ने बताया कि तबीयत में सुधार होने के बाद वह थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी शिकायत में पीड़ित गोगाराम ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी उसे नपुंसक साबित करना चाहती है। जिससे वह किसी और से शादी कर सके। पति ने कहा कि शादी के बाद से ही उसे उस पर संदेह है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed