फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Western Disturbance to Bring Storms in Rajasthan, Heatwave Alert Continues in Western Districts

IMD Rajasthan: राजस्थान में आज 6 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, पश्चिमी जिलों में हीटवेव का कहर जारी

Mon, 11 May 2026 06:53 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 11 May 2026 06:53 AM IST
सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी समेत पश्चिमी जिलों में हीटवेव का असर जारी है। बाड़मेर में रविवार को सीजन का सबसे ज्यादा 46.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Western Disturbance to Bring Storms in Rajasthan, Heatwave Alert Continues in Western Districts
जयपुर का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

IMD Rajasthan: राजस्थान में एक ओर पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 6 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 3 जिलों के लिए हीटवेव का ऑरेंज और 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

विज्ञापन

रविवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 46.3, फलोदी में 46, जोधपुर में 44.6 और बीकानेर में 44.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इन इलाकों में दिनभर लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 11 मई से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में तेज धूलभरी आंधी, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Jaipur News: आधी रात अफसरों के साथ सड़कों पर उतरे 2500 सफाईकर्मी, सुबह तक चमक उठीं शहर की गलियां

हालांकि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर संभाग में अगले तीन दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ और लोगों को लू से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को जयपुर में भी दोपहर बाद मौसम बदल सकता है।

अजमेर, अलवर और आसपास के जिलों में भी अगले दो दिनों तक तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि सीकर में फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed