{"_id":"659d1d26b48520581006ca57","slug":"weather-news-rain-increases-chill-in-sawai-madhopur-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: कड़ाके की ठंड में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, गेहूं और चने को फायदा, सरसों को लेकर चिंतित किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: कड़ाके की ठंड में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, गेहूं और चने को फायदा, सरसों को लेकर चिंतित किसान
Tue, 09 Jan 2024 03:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 09 Jan 2024 03:47 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों से सवाई माधोपुर में सुबह कोहरा, शाम को गलन और शीतलहर ने लोगों दिनचर्चा बिगाड़ कर रख दी है।
विज्ञापन
बारिश से भीगी फसल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड एंव शीतलहर का प्रकोप जारी है। सवाई माधोपुर में भी कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ कर रख दी है। बीती रात और सुबह हुई हल्की बारिश के बाद घने कोहरे ने समूचे शहर को अपनी आगोश में समेट लिया। घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम रही। महज 10 से 15 मीटर की दृश्यता की वजह से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बीती रात और आज सुबह हुई हल्की बारिश ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। साथ ही गर्म पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के कारण सुबह सवेरे ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसानों को फायदा
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर किसानों का कहना है कि कोहरे और ठंड से गेहूं और चने की फसल को फायदा होगा, लेकिन सरसों की फसल को शीतलहर चलने और पाला पड़ने से नुकसान की आशंका है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे के चलते छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन