{"_id":"613276620f7b5d1926400ed9","slug":"water-will-have-to-be-brought-by-water-train-till-the-end-of-september-due-to-less-rain-in-pali-district-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : पाली जिले में कम बारिश के कारण सितंबर के अंत तक वाटर ट्रेन से लाना पड़ेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : पाली जिले में कम बारिश के कारण सितंबर के अंत तक वाटर ट्रेन से लाना पड़ेगा पानी
Sat, 04 Sep 2021 12:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:54 AM IST
सार
- अधिक्षासी अभियंता जगदीश प्रसाद शर्मा ने कहा, पाली जिले में अगर 15 सितंबर तक बारिश की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो 21 सितंबर से ‘वाटर ट्रेन’ चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Water Train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार सितंबर के अंत तक पाली जिले के लिए ‘वाटर ट्रेन’ चलाने पर विचार कर रही है, क्योंकि इस साल जिले में कम बारिश के कारण जवाई बांध में जल स्तर सिर्फ 10 फीट ही है।
विज्ञापन
पीएचईडी के अधिक्षासी अभियंता जगदीश प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को बताया, जल संसाधन एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 15 सितंबर के बाद सरकार को रिपोर्ट भेजकर ट्रेन से पेयजल आपूर्ति के लिए बजटीय मंजूरी की मांग करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, अगर 15 सितंबर तक बारिश की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो 21 सितंबर से ‘वाटर ट्रेन’ चलाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। ट्रेन से जोधपुर से पाली तक चार फेरे में प्रतिदिन करीब एक करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन