फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Water filled everywhere due to torrential rains in Karauli for five hours

Rajasthan: करौली में पांच घंटे मूसलाधार बारिश; दो बांध हुए ओवरफ्लो, गलियां, सड़कें और नालियां भी पानी से लबालब

Sat, 05 Aug 2023 04:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Aug 2023 04:49 PM IST
सार

करौली में पांच घंटे से मूसलाधार बारिश, शहर में कई इंच तक पानी भरा गया। सभी तालाब लबालब, बांध भी छलके, राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में बारिश से खलल पड़ गया।

विज्ञापन
Water filled everywhere due to torrential rains in Karauli for five hours
बारिश के बाद ओवरफ्लो हो रहे पानी में मजे लेते स्थानीय लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली क्षेत्र में आज अल सुबह से शहर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण हर जगह पानी ही पानी हो गया। सड़कों के साथ-साथ ताल तलैया में भी बरसाती पानी की आवक हुई। वहीं भद्रावती नदी, मामचारी बांध, कालिसिल नदी, पांचना बांध, सहित अन्य ताल, झरनो में पानी की भारी आवक हुई है।

विज्ञापन

 
करौली शहर में 4-5 घंटे से रुक रुक कर चली मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गलियां, सड़कें और नालियां भी बरसाती पानी से लबालब भर गईं। जिसके कारण यातायात व्यवस्था भी काफी प्रभावित हो रहा है। शहर सहित पूरे क्षेत्र में कालोनी, मुख्य सड़क, से गुजरने वाले भारी वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात से ही आसमान में काले घने बादलों की आवाजाही लगी रही। सुबह पांच बजे से आसमान में छाए काले बादलों से बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवाओं के साथ ही शुरू हुई मुसलाधार बारिश ने सड़कों, गलियों, नालियों के साथ साथ नदियों में भी पानी ही पानी कर दिया। 
विज्ञापन




तालाब और नदियां आई ऊफान पर
क्षेत्र के टोडाभीम, सपोटरा, हिंडौन, मंडरायल, सहित अन्य क्षेत्रों में पानी गिरने से तालाब, नदी, नालों में उफान तक आ गया है। वहीं, शहर में मूसलाधार बारिश के साथ ही डिस्कॉम द्वारा बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया गया। लगभग चार घंटों तक रुक रुक कर चली बारिश के दौरान बिजली सप्लाई भी पूरी तरह से बाधित रही। मूसलाधार बारिश के कारण लोगों की समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालिसिल ओर मामचारी बांध ओवर फ्लो
जल संसाधन के आंकड़ों के अनुसार जिले के 13 बांधों में से दो बांध ओवरफ्लो होकर बहने लगे है, सपोटरा तहसील के कालसिल बांध की अभाव क्षमता 1472.60 एमएसएफटी है, लेकिन अब बांध में 1472.66 एनसीएफटी पानी को आवक हो चुकी है इससे बांध 3 इंच ओवर फ्लो होकर बह रहा है। इसी प्रकार करौली त्तहसिल का मामचारी बांध की भरा क्षमता 205 एमसीएफटीआई है लगातार 2 दिन से हो रही तेज बारिश के कारण बांध 2 इंच ओवर फ्लो हो गया है। विभाग के अनुसार पांचना बांध में शनिवार को 257.50 , कालिसिल बांध में 7.62 जगत बांध में 2.31, मामचारी बांध में 5.84, बेरिंडा में 0.822, नींदर 4.26, विश्नसमंद में 2.04, फतहसागर 1.52, खिरखिरि में 1.737 मीटर पानी की आवक हुई है। 




राजीव गांधी ओलंपिक खेलों में बारिश का खलल
राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का उद्घाटन खत्री विधायक लखन सिंह मीणा उद्घाटन किया। वहीं विधायक ने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाडियों को टीशर्ट का वितरण किया। ओलंपिक गेम में करौली ब्लॉक में 10616 खिलाडी 1100 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।  ओलंपिक शुभारंभ आज से हो चुका है, लेकिन भारी बारिश के चलते सांकेतिक रूप से शपथ दिलवाकर शुरू तो कर दिया, लेकिन स्टेडियम में जलभराव की समस्या से खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की तैयारियों पर बारिश ने पूरी तरह पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed