{"_id":"65cb84a977f65351a90973eb","slug":"warranty-absconding-for-5-months-arrested-from-gujarat-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: 5 माह से फरार वारंटी गुजरात से गिरफ्तार, रोहिड़ा पुलिस टीम ने की कारवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: 5 माह से फरार वारंटी गुजरात से गिरफ्तार, रोहिड़ा पुलिस टीम ने की कारवाई
Tue, 13 Feb 2024 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 13 Feb 2024 08:33 PM IST
सार
Sirohi News: 5 महीने से फरार वारंटी को रोहिड़ा पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशनानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहिड़ा पुलिस द्वारा बीते 5 महीने से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा था फरार
इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशनानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोहिड़ा थानाधिकारी साबिर मोहम्मद की अगुवाई में टीम द्वारा मंगलाद, पुलिस थाना जम्बुसर, जिला भरूच, गुजरात निवासी सहदेव पुत्र रमेशभाई पडीहार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। कारवाई में कांस्टेबल बजरंगलाल एवं रामलाल सम्मिलित रहे।