फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Wanted accused Anil Kumar Meena in senior teacher recruitment exam paper leak arrested from Odisha

Rajasthan: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक में वांटेड आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार, SOG की टीम ला रही जयपुर

Thu, 06 Apr 2023 06:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 06:23 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम ने वरिष्ठ अध्यापक, माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रतियोगी परीक्षा -2022 में वान्टेड आरोपी अनिल कुमार मीणा उर्फ शेर सिंह को उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। शेर सिंह 1 लाख रुपए का ईनामी है। जो पेपर लीक मामले में फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Wanted accused Anil Kumar Meena in senior teacher recruitment exam paper leak arrested from Odisha
गिरफ्तार अनिल कुमार मीणा उर्फ शेर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पेपर लीक मामले में फरार चल रहा 1 लाख रुपए का इनामी बदमाश शेर सिंह गिरफ्तार हो गया है। राजस्थान एसओजी टीम ने उसे ओडिशा से धर दबोचा। आरोपी को पिछले काफी समय से उदयपुर और जयपुर पुलिस तलाश कर रही थी। शेर सिंह की गर्लफ्रेंड के पकड़े जाने पर पुलिस ने इसे ट्रेस करने में कामयाबी हासिल की। अब गिरफ्तार आरोपी को जयपुर लाया जा रहा है। जहां एसओजी कोर्ट से रिमांड लेकर आरोपी से सख्ती से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


चौमूं में कालाडेरा- दोला का वास का रहने वाला है शेर सिंह उर्फ अनिल कुमार मीणा
शेर सिंह मूल रूप से जयपुर के चौमूं में कालाडेरा स्थित दोला का वास का रहने वाला है। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 से सम्बन्धित केस संख्या 227/ 2022 पुलिस थाना बेकरिया, जिला उदयपुर का इन्वेस्टिगेशन DGP राजस्थान की ओर से SOG को ट्रांसफर किए जाने के बाद इस वान्टेड आरोपी शेर सिंह उर्फ अनिल के सम्बन्ध में एसओजी को हाल ही में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


SOG के SP विकास सांगवान के नेतृत्व में टीम ने पकड़ा
एसओजी के IG सत्येन्द्र सिंह निर्देशन में SP विकास सांगवान, उनके साथी पुलिस इंस्पेक्टर मोहन पोसवाल और टीम ने आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। टीम के अन्य सदस्यों में जितेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल, सचिन तिवाड़ी, हेड कांस्टेबल, रामलाल, हेड कांस्टेबल, महावीर और हनुमान कांस्टेबल, SOG जयपुर ने एक सफल ऑपरेशन के तहत अभियुक्त को उड़ीसा से दस्तयाब किया और अब जयपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपरलीक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की सम्भावना
अब तक के अनुसंधान के आधार पर इस अभियुक्त से होने वाली पूछताछ से पेपरलीक के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की सम्भावना है। एसओजी की ओर से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन-चार दिन का रिमांड मांगा जा सकता है। आरोपी से पेपरलीक में शामिल अन्य लोगों, उसे शरण देने वालों, फरारी कहाँ-कहाँ काटी और पेपर खरीदने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जाएगी।  सूत्रों के मुताबिक आरोपी की गर्लफ्रेंड को भी सामने खड़ा कर क्रॉस सवाल जवाब किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed