{"_id":"641af8ce778c142c4a065ab3","slug":"vishal-jhulelal-shobhayatra-to-be-held-in-jaipur-on-march-23-traffic-route-changed-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: कल निकलेगी विशाल झूलेलाल शोभायात्रा, शहर में ट्रैफिक के लिए विशेष बंदोबस्त, जानें क्या रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: कल निकलेगी विशाल झूलेलाल शोभायात्रा, शहर में ट्रैफिक के लिए विशेष बंदोबस्त, जानें क्या रहेगा रूट
Wed, 22 Mar 2023 06:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 22 Mar 2023 06:18 PM IST
सार
सिंधी समाज के सबसे बड़े पर्व चेटीचंड और झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में जयपुर में गुरुवार 23 मार्च को विशाल झूलेलाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने भगवान झूलेलाल शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक के विशेष बंदोबस्त कर एडवाइजरी निकाली है।
विज्ञापन
जयपुर में कल निकलेगी झूलेलाल की शोभायात्रा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैत्र मास को सिंधी में चेट और चांद को चण्डु कहा जाता है।इसलिए चैत्र के चांद, सिंधी नववर्ष की शुरुआत, झूलेलाल जयंती और शोभायात्रा का पर्व सिंधी समाज में सबसे बड़ा और धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व होता है। जयपुर के पुलिस उपायुक्त यातायात प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि 23 मार्च को सिन्धी समाज के ईष्टदेव श्री झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे जयपुर के चौगान स्टेडियम से रवाना होकर छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार, खजाने वालों का रास्ता, सिंह द्वार, इन्द्रा बाजार, नेहरू बाजार, न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, हवामहल बाजार से होती हुई कंवर नगर स्थित झूलेलाल मन्दिर पर शाम को पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान आम जनता की सुविधा में ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट किए गए हैं।
विज्ञापन
जयपुर में झूलेलाल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट
1. शोभा यात्रा के दौरान यात्रा के सभी मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा।
2. शोभा यात्रा के मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर पाबंदी रहेगी।
3. शोभा यात्रा रवाना होने से पहले जोगेश्वर महादेव मंदिर पुराना बस स्टैण्ड ब्रह्मपुरी की तरफ से गणगौरी बाजार की तरफ आने वाला ट्रैफिक समानान्तर मार्गों से डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
4. शोभा यात्रा जब गणगौरी बाजार में आएगी, तब चांदनी चौक की तरफ से कोई ट्रैफिक सार्दुल सिंह की नाल की तरफ नहीं जाएगा और बड़ी चौपड़ से छोटी चौपड़ की तरफ जाने वाली बसें भी डायवर्ट की जाएंगी।
5. शोभा यात्रा के गणगौरी बाजार में आते समय अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार होकर किसी भी प्रकार का ट्रैफिक छोटी चौपड़ की तरफ नहीं जाएगा।
6. शोभा यात्रा के छोटी चौपड़ पर पहुंचने से पूर्व संजय सर्किल से चांदपोल की तरफ आने वाला ट्रैफिक रोककर डायवर्ट कर दिया जाएगा और यात्रा छोटी चौपड़ क्रॉस करने के बाद अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार की तरफ और संजय सर्किल से चांदपोल की तरफ हल्का ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा।
7. शोभा यात्रा के चांदपोल बाजार में निकलते समय छोटी चौपड़ से चांदपोल की तरफ ट्रैफिक नहीं जा सकेगा।
8. शोभा यात्रा के चांदपोल बाजार में एंट्री के बाद सिंह द्वार से खजाने वालो के रास्ता की तरफ ट्रैफिक नहीं आने दिया जाएगा और चांदपोल बाजार से खजाने वालों का रास्ता की तरफ भी ट्रैफिक नहीं जाने दिया जाएगा।
9. शोभा यात्रा के खजाने वालों का रास्ता में प्रवेश के बाद इन्द्रा बाजार में एंट्री से पहले अजमेरी गेट से इन्द्रा बाजार की तरफ ट्रैफिक नहीं जाने दिया जाएगा। शोभायात्रा को अजमेरी गेट पहुंचने पर डिवाइडर या चेन हटाकर नेहरू बाजार में प्रवेश करवाया जाएगा। नेहरू बाजार में यात्रा का पिछला हिस्सा निकलते ही वापस डिवाइडर और चेन लगा दी जाएगी।
10. शोभा यात्रा के अजमेरी गेट पहुंचने से पहले छोटी चौपड़ से अजमेरी गेट की तरफ का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा और अजमेरी गेट से किशनपोल बाजार की तरफ भी ट्रैफिक नहीं जाएगा।
11. शोभा यात्रा के नेहरू बाजार में प्रवेश करने से पहले न्यूगेट से अजमेरी गेट की तरफ और यादगार लिंक रोड से कोई ट्रैफिक अन्दर नहीं आ सकेगा।
12. शोभा यात्रा के न्यूगेट पहुंचने से पहले त्रिपोलिया बाजार से न्यूगेट और रामनिवास बाग से न्यूगेट के अन्दर कोई ट्रैफिक नहीं आ सकेगा।
13. शोभा यात्रा के सांगानेरी गेट पहुंचने से पहले सांगानेरी गेट छतरी से कोई ट्रैफिक जौहरी बाजार की तरफ नहीं जा सकेगा।
14. शोभा यात्रा के बड़ी चौपड़ पहुचने से पहले छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज चौपड़ की तरफ से बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाला ट्रैफिक समानान्तर मार्गों से डायवर्ट कर निकाला जाएगा। रामगढ मोड़ से कोई भारी वाहन, बस शहर के अन्दर नहीं आ सकेंगी, बाईपास होकर ही वहां जाएंगे।
15. शोभा यात्रा की समाप्ति तक सुभाष चौक (रामगढ़ मोड़) से बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, संजय सर्किल तक मिनी बसें, सिटी बसें, भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ये बसें संजय सर्किल से संसार चन्द्र रोड, गवर्नमेंट होस्टल चौराहा, पांचबत्ती, अजमेरी गेट, रामनिवास बाग चौराहा, सांगानेरी गेट, घाटगेट होकर जा सकेंगी। इसी प्रकार रामगढ मोड से आने वाली मिनी बसें और सिटी बसें रामगढ़ मोड से धोबीघाट, गलतागेट, टी.पी. नगर चौराहा होकर आ सकेंगी।
16. दिल्ली से जयपुर, जयपुर से दिल्ली जाने वाली सभी प्रकार की बसें ट्रांस्पोर्ट नगर, गोविन्द मार्ग, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग सर्किल, 22 गोदाम, गवर्नमेंट हॉस्टल होकर आ और जा सकेंगी।
17. प्रतिबन्धित समय में भारी और मध्यम वाहन चार दीवारी में प्रवेश नहीं करेंगे।