{"_id":"6a92f05dadc05093ef0431ae","slug":"vip-treatment-for-hardcore-criminal-in-sawai-madhopur-news-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: हार्डकोर अपराधी को पुलिस का स्पेशल ट्रीटमेंट, 25000 का इनामी बदमाश कस्टडी में करता दिखा नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: हार्डकोर अपराधी को पुलिस का स्पेशल ट्रीटमेंट, 25000 का इनामी बदमाश कस्टडी में करता दिखा नाश्ता
Sat, 29 Aug 2026 08:15 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:15 PM IST
सार
Rajasthan News: सवाई माधोपुर में 25 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर अपराधी सद्दाम बिहारी को पुलिस कस्टडी में कथित वीआईपी ट्रीटमेंट देने का वीडियो सामने आया है। वीडियो के बाद कुंडेरा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
हार्डकोर अपराधी सद्दाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर की कुंडेरा थाना पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर अपराधी सद्दाम बिहारी को पुलिस कस्टडी में वीआईपी ट्रीटमेंट देने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद कुंडेरा थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस द्वारा हार्डकोर अपराधी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का वीडियो राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर’ के बिल्कुल उलट नजर आ रहा है।
कई मामलों में वांछित था सद्दाम
दरअसल, हाल ही में कुंडेरा थाना पुलिस ने कई अपराधों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर बदमाश सद्दाम उर्फ बिहारी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कुंडेरा थाना पुलिस को सद्दाम बिहारी को कोर्ट में पेश करना था। इसके चलते कुंडेरा थाना पुलिस उसे गंगापुर सिटी लेकर गई, जहां उसे पुलिस रिमांड दिया गया था।
पुलिस कस्टडी में दुकान पर रुका बदमाश
कुंडेरा थाना पुलिस द्वारा हार्डकोर अपराधी सद्दाम को लाने-ले जाने के दौरान वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। इसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि गंगापुर सिटी से वापस आते समय सद्दाम मलारना डूंगर में एक दुकान पर रुका था। वहां उसे पुलिस की मौजूदगी में वीआईपी ट्रीटमेंट के तहत नाश्ता करवाया गया।
विज्ञापन
समर्थक ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सद्दाम के एक समर्थक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में लगाया था। हालांकि, विवाद बढ़ता देख समर्थक ने यह वीडियो डिलीट भी कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: टिकट पर घमासान; बीजेपी में भरतपुर पर बवाल, कांग्रेस वॉर रूम में नेताओं के बीच भिड़ंत
थानाधिकारी ने बताई नाश्ता कराने की वजह
मामले को लेकर कुंडेरा थानाधिकारी दिलीप वर्मा का कहना है कि सद्दाम बिहारी को शुक्रवार को गंगापुर सिटी कोर्ट में पेश किया गया था। वापस आते समय एएसआई को शॉपिंग करनी थी। इसी दुकानदार ने पुलिस को चाय-नाश्ता करवाया था, तो सद्दाम बिहारी को भी चाय पिलाई गई थी।