{"_id":"6482bb9329b39f32f10c1c79","slug":"villagers-pelted-stones-at-cow-smugglers-in-bharatpur-rupwas-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: रूपवास में ग्रामीणों ने गौ तस्करों पर किया पथराव, गोवंश से भरे एमपी नंबर के दो ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: रूपवास में ग्रामीणों ने गौ तस्करों पर किया पथराव, गोवंश से भरे एमपी नंबर के दो ट्रक पकड़े
Fri, 09 Jun 2023 11:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:38 AM IST
सार
भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके ट्रकों में गोवंश लेकर जा रहे तस्करों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिस पर गौ तस्कर ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
ट्रक में भरे पशु।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में कुछ गौ तस्कर आवारा गोवंश को ट्रक में भरकर लेकर जा रहे थे, लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने गौ तस्करों पर पथराव कर दिया। जिस पर गौ तस्कर ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए। दोनों ट्रकों में 6-6 गोवंश भरे हुए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
रूपवास थाना इलाके के ओडेल जाट गांव की घटना
घटना भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके के ओडेल जाट गांव की है। रात करीब 10 बजे कुछ गौ तस्कर दो ट्रकों में आवारा गोवंश को भर रहे थे। तभी आसपास के ग्रामीणों ने गौ तस्करों को देख लिया और मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने गौ तस्करों पर पथराव कर दिया तो गौ तस्कर वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन
गौ तस्कर दोनों ट्रकों को वहीं छोड़ गए। दोनों ट्रकों में 6-6 गोवंश भरे हुए थे।घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रकों में चंबल की बजरी भी भरी हुई थी। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया। दोनों ट्रक मध्यप्रदेश नंबर के हैं। फिलहाल पुलिस फरार गौ तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
