{"_id":"65b909ed143b5c4ee106d663","slug":"villagers-gave-memorandum-to-karauli-collector-demanding-removal-of-encroachment-from-sivaychak-land-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: सिवायचक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: सिवायचक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Tue, 30 Jan 2024 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:08 PM IST
सार
जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर मोक्ष धाम के लिए स्वीकृत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में शमशान नहीं हाेने के कारण परेशनी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिले में कैला देवी मार्ग स्थित करसाई ग्राम पंचायत के मढ़ी गांव में सिवायचक भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर मोक्ष धाम के लिए स्वीकृत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
करसाई ग्राम पंचायत के मढ़ी गांव निवासियों ने बताया कि गांव की सीमा पर मंदिर के पास सिवायचक भूमि है। भूमि का कुछ भाग करसाई ग्राम पंचायत और कुछ भाग महोली ग्राम पंचायत में पड़ता है। जिस पर अतिक्रमण किया जा रहा है, जबकि गांव में शमशान का अभाव है। गांव के लोग सिवायचक भूमि पर श्मशान बनाने का प्रयास करते हैं तो बार-बार परेशानी आती है।
विज्ञापन
शमशान के अभाव में ग्रामीण अपने-अपने खेतों पर मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने करौली जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
ज्ञापन के जरिए बताया गया कि करसाई और महोली ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा भी शमशान के लिए भूमि देने पर सहमति जताई है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मोक्ष धाम के लिए भूमि स्वीकृत कराने की मांग की। इस दौरान मढ़ी गांव निवासी बृजेंद्र माली, नाहर सिंह, माली, पवन शर्मा, निरंजन माली, रामेश्वर, अमर सिंह माली, भगवान सिंह, सुरेश, मुकेश, सोहनलाल, सुनील कुमार, राजपाल आदि मौजूद रहे।