फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Villagers block NH-123 due to water problem in Dholpur

Dholpur: पीडब्ल्यूडी मंत्री व आईजी के दौरे से पहले ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे, पानी की किल्लत पर भड़का गुस्सा

Mon, 24 Apr 2023 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Apr 2023 11:25 AM IST
सार

धौलपुर जिले में पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल और आईजी पुलिस नवज्योति गोगोई के दौरे से पहले एनएच 123 पर तसीमों गांव के ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Villagers block NH-123 due to water problem in Dholpur
एनएच 123 पर एकत्र हुए तसीमों गांव के ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले में एनएच 123 पर तसीमों गांव के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पानी की किल्लत से परेशान होकर जाम लगा दिया। पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल और आईजी पुलिस नवज्योति गोगोई का दौरा होने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह भारी इमदाद को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण महिला और पुरुषों से समझाइश कर करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया तसीमो गांव में विगत कई वर्षों से पानी की किल्लत देखी जा रही है। गांव की जाटव बस्ती में पानी की समस्या अधिक गहरा गई है। गर्मी का सीजन शुरू होने पर पेयजल समस्या अधिक विकराल रूप ले चुकी है। बूंद-बूंद पानी के लिए महिला और बच्चों को भटकना पड़ रहा है। निजी पंपसेट और नलकूप में खारा पानी होने की वजह से समस्या ग्रामीणों के लिए नासूर बन गई है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया पानी की किल्लत को लेकर कई मर्तबा जिला प्रशासन, राजनेता और मंत्रियों को भी लिखित में शिकायत पत्र देकर अवगत करा दिया गया, लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रशासन और सरकार के किसी भी जिम्मेदार का पेयजल समस्या पर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


टैंकरों के माध्यम से पानी को खरीदना पड़ता है
ग्रामीणों ने बताया टैंकरों के माध्यम से पानी को खरीदना पड़ता है। 3 से 5 किलोमीटर का सफर तय कर पैदल और निजी वाहनों से पानी लाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के अभाव में उनका जीवन नारकीय बन गया है। ग्रामीणों के रोजगार का साधन मवेशी पालन पर भी पानी की समस्या की बदौलत संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया सैकड़ों बार प्रशासन और राजनेताओं की दहलीज पर वेदना को रखा गया है, लेकिन जिम्मेदारों ने समस्या से निजात दिलाने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे 123 पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा
सोमवार को आक्रोशित पुरुष और महिलाओं का गुस्सा प्रशासन पर फूट गया। नेशनल हाईवे 123 पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो हाथ पैर फूल गए। पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव और आईजीपी नवज्योति गोगोई का धौलपुर दौरा होने पर तत्परता दिखाते हुए मौके पर पुलिस पहुंच गई। सीओ विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से समझाइश कर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवा दिया।


पहले भी आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं ग्रामीण
तसीमों गांव के जाटव बस्ती के लोग पूर्व में भी प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं। कई मर्तबा ग्रामीणों ने पानी की समस्या से परेशान होकर हाईवे को जाम किया है, लेकिन प्रशासन और सरकार ने ग्रामीणों को समस्या से निजात नहीं दिलाई है। ग्रामीणों ने बताया सोमवार को जाम लगने के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद जाम को खोल दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है अगर प्रशासन ने पेयजल समस्या से निजात नहीं दिलाई तो जिम्मेदारों का घेराव कर कलेक्ट्रेट पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed