फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   vijay nahar book on modi and jasodaben

'मोदी चाहते थे दूसरी शादी कर लें जशोदा बेन'

Wed, 16 Apr 2014 12:50 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
vijay nahar book on modi and jasodaben

संजय बारू और पारिख की किताबों में प्रधानमंत्री को लेकर हुए खुलासों पर चर्चा अभी समाप्त नहीं हुई थी कि मोदी के विवाह को लेकर जयपुर में पुस्तक पॉलिटिक्स शुरू हो गई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रचारक विजय नाहर ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर किताब लिखी है, जिसमें मोदी के विवाह का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन

मोदी पर था गौने का दवाब

vijay nahar book on modi and jasodaben

नाहर की करीब 260 पन्नों की इस पुस्तक के अनुसार मोदी के पिता और घर वाले कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन पर गौना करने का दबाव डालने लगे थे।

इस पर मोदी ने अपने पिता से कहा कि लड़की वालों को स्पष्ट कह दिया जाए कि वे (मोदी) विवाह नहीं करने वाले। वे अपनी लड़की का अन्यत्र विवाह कर दें। मोदी गौना करके गृहस्थी बसाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे।

मोदी ने कर दिया था गौने से इंकार

vijay nahar book on modi and jasodaben

पुस्तक के अनुसार नाहर ने लिखा है कि मोदी की शादी घांची परिवार की परंपरा के मुताबिक बचपन में ही हो गई थी।

इसलिए गौना जवान होने पर ही किया जाना था। लेकिन मोदी ने गौना से मना कर दिया। हालांकि जशोदा बेन के इंटरव्यू के मुताबिक वह करीब तीन साल तक अपने ससुराल में रही थीं।

विज्ञापन

क्या लिखा है किताब में

vijay nahar book on modi and jasodaben

‘किसी विषय पर सोचने के लिए आवश्यक ही नहीं था। अहमदाबाद में रहते-रहते नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व भी अत्यंत प्रभावी हो चुका था। वह विद्यार्थी नेता व संघ के बड़े अधिकारी हो गए थे। महानगर के बड़े-बड़े लोग उनसे मिलने व सलाह करने आते थे।'

'ऐसे प्रभावी व्यक्तित्व पर जोर डालने से पिताजी-माताजी एवं बडे़ भाई भी डरते थे। संकोच करते थे। वे ये बात भी भली-भांति जानते थे कि नरेंद्र मोदी वही काम करेंगे, जो उन्होंने निश्चय किया है। कोई उन्हें विचलित नहीं कर सकता। ऐसे में विवाह की बात आई-गई हो गई।'

'उन्होंने पिताजी को स्पष्ट कहा कि वह लड़की वालों से कह दें कि मैं विवाह नहीं करने वाला। वे अपनी लड़की का कहीं और विवाह कर दें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed