फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Video played against PM Modi in mehangai raahat shivir in Dausa BJP workers protested and demand for action

Dausa: महंगाई राहत शिविर में पीएम मोदी के खिलाफ चला वीडियो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 May 2023 05:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 05:24 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष शर्मा का कहना है कि महंगाई राहत कैंपों में मोदी विरोधी प्रचार-प्रसार किया जाता है। राजस्थान सरकार के मुखिया कांग्रेस पार्टी को ऊंचा दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम के प्रति नफरत फैलाने का जो कार्य किया गया है, वह बहुत निराशाजनक है।

विज्ञापन
Video played against PM Modi in mehangai raahat shivir in Dausa BJP workers protested and demand for action
विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने दौसा में राजस्थान की गहलोत सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ धरना किया है। राज्य सरकार के महंगाई राहत कैंप में मोदी हटाओ, देश बचाओ का आप पार्टी का वीडियो चलने के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष दिखाया है, जिस वजह से उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दौसा में राजस्थान की गहलोत सरकार के महंगाई राहत शिविर में चलाए गए वीडियो के खिलाफ जिला भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह कर अनावश्यक रूप में कैंप में लाइन लगाने को मजबूर किया है। कैंप में दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखने को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नफरत फैलाने के लिए वीडियो चलाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। सरकारी पैसे का खर्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार में किया जा रहा है।

विज्ञापन

सरकार और प्रशासन के पास तमाम डाटा मौजूद, फिर शिविर क्यों ?
शर्मा का कहना है कि सरकार और प्रशासन के पास सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा मौजूद है। सभी योजनाएं लाभार्थियों के बैंक खातों से जुड़ी हैं। फिर भी प्रदेश की जनता को राहत कैंप के नाम से लाइन में लगाकर कांग्रेस चुनाव में लाभ चाहती है। साथ ही इन कैंप के जरिए चुनाव की तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई राहत शिविर में प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने का प्रयास
जिलाध्यक्ष शर्मा का कहना है कि महंगाई राहत कैंपों में मोदी विरोधी प्रचार-प्रसार किया जाता है। राजस्थान सरकार के मुखिया कांग्रेस पार्टी को ऊंचा दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पीएम के प्रति नफरत फैलाने का जो कार्य किया गया है, वह बहुत निराशाजनक है। सरकार के इस रवैये के कारण भाजपा नेताओं में रोष है।

घटना को तकनीकी खामी बताया
बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठेने के कारण शिविर प्रभारी मुरारी लाल मीणा ने मौके पर आकर माफी मांगी और इस घटना को तकनीकी खामी बताया। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा इस माफी से प्रधानमंत्री की छवि को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। बीजेपी नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन अधिकारी चैंबर में नहीं मिले तो  कार्यकर्ता बाहर बैठकर ही नारेबाजी करने लगे। हंगामा देख जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ज्ञापन स्वीकार किया और तीन दिनों में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगी बीजेपी
भाजपा दौसा अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से कहा कि यदि संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा जन आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed