फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Victim of the sexual harassment tried to committed suicide in vaishali nagar police station Jaipur

राजस्थान: दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में खुद को लगाई आग, न्याय न मिलने से थी दुखी

Mon, 29 Jul 2019 08:57 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Mon, 29 Jul 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Victim of the sexual harassment tried to committed suicide in vaishali nagar police station Jaipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के जयपुर में न्याय न मिलने से दुखी एक 35 वर्षीय दुष्कर्म की पीड़िता ने थाने में खुद को आग लगा ली। वैशाली नगर थाने में बलात्कार के मामले में कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता दुखी थी। रविवार देर शाम हुई इस घटना में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रही है। पीड़िता को जली हुई अवस्था में सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति ने कहा कि मेरी पत्नी ने दो महीने पहले 29 साल के शख्स के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उलटे पुलिस वाले मेरी पत्नी के साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे वही दोषी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि रविवार को वह अपने बेटे के साथ पुलिस स्टेशन आई। अचानक उसने आग लगा ली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक मैजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान कर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed