{"_id":"653d42701dee9d6a9304a7ec","slug":"vicious-thief-who-stole-mobile-phones-of-people-in-train-arrested-in-sirohi-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: ट्रेन से सोते यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन और एक आईफोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: ट्रेन से सोते यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन और एक आईफोन बरामद
Sat, 28 Oct 2023 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:51 PM IST
सार
ट्रेन से सोते यात्रियों के मोबाईल चुराने के आरोप में शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए मोबाइल सहित तीन मोबाईल और एक आईफोन जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड रेलवे पुलिस ने शनिवार को ट्रेनों में सोते हुए यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर चोरी गए मोबाइल फोन कीमत 20 हजार रुपये बरामद किए। शातिर बदमाश के कब्जे से अन्य 02 मोबाइल और एक आईफोन कीमत 1.50 लाख रुपये के बरामद हुए हैं।
18 दिन पहले सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई थी चोरी की वारदात
पुलिस के अनुसार 16 अक्टूबर 2023 को परिवादी 10 बैंक कॉलोनी केसरगंज आबूरोड निवासी मदनलाल मंडावत ने रेलवे पुलिस थाना में मौजूद होकर रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने परिजनों के साथ सूर्यनगरी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में जोधपुर से आबूरोड के लिए यात्रा कर रहा था।
यात्रा के दौरान उसकी पत्नि का पर्स जिसके अन्दर एक मोबाइल सेमसंग, कुछ नकद राशि आधार कार्ड घर की चाबी व अन्य सामान था। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सुथारों का वास, बाली, पुलिस थाना बाली, जिला पाली राजस्थान निवासी ईश्वर पुत्र जेठूदास वैष्णव को दस्तयाब कर चुराए गए मोबाइल जब्त कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात
आरोपी नशा करने का आदी होने से नशे की लत को पूरा करने के लिए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म/ मुसाफिरखाना में सोते हुए यात्रियों एवं ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के सो जाने पर अनके मोबाइल/ पर्स चोरी करते थे।