फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vice President Jagdeep Dhankhar visits Bharatpur Rajasthan

Rajasthan: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले- पहले सत्ता में दलाल होते थे, अब पता नहीं कहां चले गए

Tue, 12 Sep 2023 10:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 12 Sep 2023 10:39 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि जब भारत की उन्नति होती है तो कुछ लोगों का जज्बा खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपना मत रखने का अधिकार है। लेकिन, मेरे महान भारत को कलंकित करने का अधिकार किसी को नहीं है। जो लोग देश विदेश में जाकर ऐसा कर रहे हैं, हम उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar visits Bharatpur Rajasthan
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शहर के लक्ष्मण मंदिर में भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कई कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शहर के ऑडोटोरियम में महारानी श्रीजया कॉलेज, रामेश्वरी देवी महिला महाविद्यालय और अग्रसेन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का डंका दुनिया भर में बज रहा है। वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष कहते हैं कि भारत ने 6 साल में वह हासिल किया जो 50 साल में संभव नहीं है तो बहुत खुशी होती है। 10 साल में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना है। हमने उन्हें पछाड़ा, जिन्होंने सदियों तक हम पर राज किया। उन्हें पीछे छोड़कर भारत पांचवें पायदान पर आया है। इस दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हमारे समय में सत्ता के अंदर दलाल होते थे। बिना दलाली के कोई काम नहीं होता था। पैसा सीधे लोगों तक नहीं पहुंचता नहीं था, बिचौलिया बीच में आता था। कमीशन एजेंट आते थे। लेकिन, अब पता नहीं वह सब कहां चले गए। उन्होंने कहा कि अब कानून से ऊपर कोई नहीं है। कुछ लोगों ने सोचा था कि कानून हमारा क्या बिगाड़ लेगा। लेकिन कानून ने अपना काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि जब भारत की उन्नति होती है तो कुछ लोगों का जज्बा खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपना मत रखने का अधिकार है। लेकिन, मेरे महान भारत को कलंकित करने का अधिकार किसी को नहीं है। जो लोग देश विदेश में जाकर ऐसा कर रहे हैं, हम उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भारत से ज्यादा मजबूत व्यवस्था किसी देश में नहीं है। आज भारत इतना बदल चुका है कि ये दुनिया के लिए अपॉर्च्युनिटी का डेस्टिनेशन है। हम लोग सौ-भाग्यशाली है कि ऐसे देश में रह रहे हैं। 


इससे पहले उपराष्ट्रपति धनखड़ ने लक्ष्मण मंदिर में भगवान के दर्शन किए। यहां वे कोर्ट पहुंचे और वकीलों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद धनखड़ सरसों अनुसंधान केंद्र पहुंचे और वैज्ञानिकों से संवाद किया। इस दौरान उनके साथ सांसद रंजीता कोली, मंत्री सुभाष गर्ग, जिला प्रमुख जगत सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed