फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vice President Jagdeep Dhankhar in Jaipur says Ignorant people who gave affidavit that Shri Ram imaginary

Rajasthan: उपराष्ट्रपति बोले- श्रीराम के काल्पनिक होने का हलफनामा देने वाले अज्ञानी, हमारे संविधान में हैं राम

Sat, 13 Jan 2024 09:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Jan 2024 09:31 PM IST
सार

Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जयपुर में नेशनल इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए। यहां उन्होंने कुछ सियासी मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम का निरादर कर रहे हैं, वास्तव में वह संविधान निर्माताओं का अनादर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar in Jaipur says Ignorant people who gave affidavit that Shri Ram imaginary
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जयपुर में नेशनल इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को जयपुर में आयोजित नेशनल इलेक्ट्रो होम्योपैथी सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस और पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम और राम-राज्य का आदर्श हमारे संविधान में निहित है। संविधान में मौलिक अधिकारों के ऊपर राम-लक्ष्मण-सीता का चित्र है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा- मुझे बहुत पीड़ा होती है जब अज्ञानी हलफनामा दे देते हैं कि राम काल्पनिक हैं। धनखड़ ने कहा कि जो लोग समाज को हिस्सों में बांटना चाहते हैं, तात्कालिक राजनीतिक फायदे के लिए जहर फैलाना चाहते हैं, वे ही 35 बनाम 1 की बात करते हैं। वह लोग समाज के दुश्मन नहीं, बल्कि खुद के भी दुश्मन हैं। ऐसे तत्वों को सबक सिखाने की नहीं, बल्कि समझाने की दरकार है।  
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लालकिले की प्राचीर से स्वच्छता और शौचालय का आह्वाहन करते हैं तो देश की मानसिकता बदलती है। 140 करोड़ के देश में 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 10 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति मिली। संसार का सबसे व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम "आयुष्मान भारत" चलाया जा रहा है। उपराष्ट्रपति ने यहां राजस्थान की तरह अन्य राज्यों में भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी का अनुमोदन करने का आह्वान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकार ने मेरा हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि नए नेतृत्व में राजस्थान देश का सर्वोच्च राज्य होगा। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से संबंधों का जिक्र करते उन्होंने बताया कि मैं पिछले साल सितंबर में दूदू स्थित धन्ना भगत जाट की जन्मस्थली जाना चाहता था। लेकिन, तत्कालीन सरकार ने कह दिया कि यहां हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाएगा। तब, बैरवा के सुझाव पर एक किसान रामू लाल भामू ने जिला कलेक्टर को लिखकर दिया कि मेरा खेत ले लो। इसमें तीनों हेलीकॉप्टर एक साथ उतर सकते हैं।

आर्थिक राष्ट्रवाद के लिए दिए तीन मंत्र 

  • उद्योगों को अपरिहार्य सामान का ही आयात करना चाहिए।  
  • कच्चे माल की जगह वैल्यु एडेड सामान का निर्यात करे, ताकि कामगारों को रोजगार के अवसर मिलें।
  • फिजूलखर्च और दिखावे से बचें। अधिक धन होना संसाधन व्यर्थ करने की अनुमति नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed