{"_id":"65a68a9fd49a734ae50cd3b5","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-darshan-of-shri-mahavirji-in-karauli-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने करौली में श्रीमहावीरजी के किए दर्शन, पत्नी भी साथ में रहीं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने करौली में श्रीमहावीरजी के किए दर्शन, पत्नी भी साथ में रहीं मौजूद
Tue, 16 Jan 2024 07:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:24 PM IST
सार
मंदिर दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति ने आचार्य शांति सागरजी महाराज की चित्र दीर्घा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों से संविधान की मूल कॉपी के पाठ की एक प्रति भी मंदिर में रखवाने की अपील की।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्रीमहावीरजी के किए दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को करौली के श्रीमहावीरजी दौरे पर रहे। उन्होंने दिगंबर जैन तीर्थ श्रीमहावीरजी में सपत्नी भगवान महावीर के दर्शन कर देश की उन्नति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उपराष्ट्रपति के साथ राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पीसी बैरवा भी श्रीमहावीरजी पहुंचे। इस दौरान मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा उपराष्ट्रपति का दुशाला, प्रसाद और पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने आचार्य शांति सागरजी महाराज की चित्र दीर्घा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों से संविधान की मूल कॉपी के पाठ की एक प्रति भी मंदिर में रखवाने की अपील की। भगवान महावीर स्वामी के दर्शन करने के पश्चात उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ मंदिर से वापस हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से धौलपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का श्रीमहावीरजी पहुंचने पर हेलीपैड पर संभागीय आयुक्त सांवर मल वर्मा, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, आईजी रुपिंदर सिंह, एसपी ममता गुप्ता, एएसपी सुरेश जैफ, एडीएम राजवीर सिंह चौधरी ने भी उनका स्वागत किया। बता दें मंगलवार को श्रीमहावीरजी पहुंचने से पहले सितंबर महीने में उपराष्ट्रपति का दौरा खराब मौसम के चलते निरस्त हो गया था।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर उपराष्ट्रपति ने सुरक्षा घेरा से बाहर निकलकर लोगों से मुलाकात की। जाट समाज के लोगों ने उपराष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कुछ लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।