{"_id":"6460b5b8dc7c66efc106f843","slug":"vice-president-jagdeep-dhankar-visited-brahmaji-and-veer-tejaji-temples-with-his-wife-in-rajasthan-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उप राष्ट्रपति धनकड़ का दौरा, ब्रह्माजी और वीर तेजाजी मंदिर में पत्नी संग किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उप राष्ट्रपति धनकड़ का दौरा, ब्रह्माजी और वीर तेजाजी मंदिर में पत्नी संग किए दर्शन
Sun, 14 May 2023 03:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 May 2023 03:50 PM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को राजस्थान दौरे पर आए। वे सबसे पहले वे अजमेर के पुष्कर तीर्थ पहुंचे और ब्रह्मा मंदिर व पुष्कर सरोवर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर के जरिए नागौर जिले के खरनाल पहुंचे।
विज्ञापन
पत्नी के साथ राजस्थान दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागौर में लोक देवता वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध तेजाजी मंदिर में पत्नी के साथ मंदिर दर्शन किए। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा कराई। इसके बाद उप राष्ट्रपति ने वीर तेजा जी की आस्था से जुड़े नगाड़े भी बजाए। उन्होंने देश और दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने वीर तेजाजी मंदिर के निर्माण कार्य के पदाधिकारियों से बात की और काम की प्रगति रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर खरनाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। उपराष्ट्रपति धनकड़ के खरनाल पहुंचने पर हेलीपेड पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, पूर्व नागौर सांसद ज्योति मिर्धा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, कुचेरा चेयरमैन तेजपाल मिर्धा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और एसपी राममूर्ति जोशी भी साथ रहे। खरनाल में पूजा करने के बाद उपराष्ट्रपति मेड़ता के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सपत्नीक राजस्थान प्रवास पर पहुंचने पर रविवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ का स्वागत किया।
विज्ञापन