Rajasthan: पूर्व सीएम राजे ने खरीदी चूड़ियां, 'केसरिया में हरा-हरा, राजस्थान में वसुंधरा' की जमकर हुई नारेबाजी
वसुंधरा राजे झालावाड़ में धोकड़े के बालाजी के दर्शन करने जा रही थीं। इस दौरान उनका काफिला अचानक एक चूड़ी की दुकान पर रूका और राजे ने दुकान से केसरिया और हरे रंग की चूड़ियां खरीदी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे झालावाड़ में सोमवार को चूड़ियों की दुकान पर पहुंची। राजे ने केसरिया और हरे रंग की कांच की चूड़ियां खरीदी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
बता दें कि वसुंधरा राजे को केसरिया और हरी रंग की चूड़ियां खरीदते देख कार्यकर्ताओं से रहा नहीं गया। उन्होंने नारा लगाया-'केसरिया में हरा-हरा,राजस्थान में वसुन्धरा।' राजे ने कार्यकर्ताओं को यह नारा लगाने के लिए मना किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और लगातार यह नारा लगाते रहे।
गौरतलब है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालावाड़ में धोकड़े के बालाजी के दर्शन करने जा रही थीं। रास्ते में उन्हें चूड़ी वाले की दुकान नजर आई। उन्होंने काफिला रुकवाया और चूड़ियों की दुकान पर पहुंच गई। जहां उन्होंने केसरिया और हरे रंग की चूड़ियां खरीदी। दुकानदार को जब वे पैसा देने लगी तो वो कहने लगा ‘मैडम आपने झालावाड़ को इतना तो दे दिया।’ पर वे नहीं मानी उन्होंने चूड़ियों के पैसे दिए और बालाजी के दर्शन करने निकल पड़ीं।