फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje bought green and saffron bangles from bangle shop on Jhalawar visit

Rajasthan: पूर्व सीएम राजे ने खरीदी चूड़ियां, 'केसरिया में हरा-हरा, राजस्थान में वसुंधरा' की जमकर हुई नारेबाजी

Tue, 15 Mar 2022 10:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Mar 2022 10:58 AM IST
सार

 वसुंधरा राजे झालावाड़ में धोकड़े के बालाजी के दर्शन करने जा रही थीं। इस दौरान उनका काफिला अचानक एक चूड़ी की दुकान पर रूका और राजे ने दुकान से केसरिया और हरे रंग की चूड़ियां खरीदी।

विज्ञापन
Vasundhara Raje bought green and saffron bangles from bangle shop on Jhalawar visit
वसुंधरा राजे ने खरीदी चूड़ियां - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे झालावाड़ में सोमवार को चूड़ियों की दुकान पर पहुंची। राजे ने केसरिया और हरे रंग की कांच की चूड़ियां खरीदी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


बता दें कि वसुंधरा राजे को केसरिया और हरी रंग की चूड़ियां खरीदते देख कार्यकर्ताओं से रहा नहीं गया। उन्होंने नारा लगाया-'केसरिया में हरा-हरा,राजस्थान में वसुन्धरा।' राजे ने कार्यकर्ताओं को यह नारा लगाने के लिए मना किया लेकिन  कार्यकर्ता नहीं माने और लगातार यह नारा लगाते रहे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालावाड़ में धोकड़े के बालाजी के दर्शन करने जा रही थीं। रास्ते में उन्हें चूड़ी वाले की दुकान नजर आई। उन्होंने काफिला रुकवाया और चूड़ियों की दुकान पर पहुंच गई। जहां उन्होंने केसरिया और हरे रंग की चूड़ियां खरीदी। दुकानदार को जब वे पैसा देने लगी तो वो कहने लगा ‘मैडम आपने झालावाड़ को इतना तो दे दिया।’ पर वे नहीं मानी उन्होंने चूड़ियों के पैसे दिए और बालाजी के दर्शन करने निकल पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed