फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje attacked CM Ashok Gehlot on crime against women Dungarpur Parivartan Yatra

Rajasthan: राजे ने महिला अपराध पर गहलोत को घेरा, कहा- वो दिन गये जब महिलाएं चुप रहती थीं, अब बदला लेगीं

Sun, 03 Sep 2023 04:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

डूंगरपुर में वसुंधरा राजे ने कहा कि गहलोत सरकार ने जनजाति के लोगों का शोषण किया है। यहां सिर्फ खास लोगों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार कर भोले-भाले आदिवासियों से जल, जमीन और जंगल छीना गया।

विज्ञापन
Vasundhara Raje attacked CM Ashok Gehlot on crime against women Dungarpur Parivartan Yatra
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सीएम अशोक गहलोत पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभा को संबोधति किया। उन्होंने कहा कि मावजी ने सालों पहले भविष्यवाणी की थी कि एक गुजराती भक्त आएगा और दिल्ली में दिया जलाएगा। उनकी ये बात सच हुई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का रास्ता खोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई तो गोलियां चलाने वाले आतंकवादी और पत्थर फेंकने वाले डरने लगे। 

विज्ञापन


राजे ने कहा कि जनजाति क्षेत्र के लोगों ने अपनत्व की डोर से उन्हें बांध रखा है। जिनके सहयोग से 2003 में पहली बार स्पष्ट और 2013 में हमें ऐतिहासिक जनादेश मिला है। अपने संबोधन के दौरान राजे ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने जनजाति के लोगों का शोषण किया है। यहां सिर्फ खास लोगों का विकास हुआ है। भ्रष्टाचार कर भोले-भाले आदिवासियों से जल, जमीन और जंगल छीना गया।
विज्ञापन


राजे ने कहा कि गहलोत सरकार मुफ्त बिजली का दावा कर रही है, लेकिन जब प्रदेश में बिजली है ही नहीं तो फिर फ्री कैसी हुई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गावों में भी 22 से 24 घंटे बिजली दी थी। राजे ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। यहां बच्चियों के आपत्तिजनक वीडिओ बनाकर उन्हें ब्लैकमैल करना आम हो गया है। पर, अब वो दिन गए जब महिलाएं चुप रहती थी, अब नारी शक्ति गहलोत सरकार से बदला ले कर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed