{"_id":"64abd1153446f35547035ec6","slug":"vasundhara-raje-and-kirorilal-visited-ganesh-and-shiva-temple-in-sawai-madhopur-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: वसुंधरा राजे और किरोड़ीलाल दिखे एक साथ, गणेश और शिव मंदिर में किए दर्शन, सियासी हलचलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: वसुंधरा राजे और किरोड़ीलाल दिखे एक साथ, गणेश और शिव मंदिर में किए दर्शन, सियासी हलचलें बढ़ीं
Mon, 10 Jul 2023 03:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Jul 2023 03:07 PM IST
सार
सियासी वक़्त की नजाकत। सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ उनके आंदोलनों में नहीं पहुंचने वाली वसुंधरा राजे आज उनसे करीबी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे और किरोड़ीलाल मीणा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की एक घंटे तक सांसद किरोड़ीलाल मीणा से मुलाकात हुई। सवाई माधोपुर में साथ-साथ दोनों नेताओं ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर और शिव मंदिर दर्शन किए। वसुंधरा राजे के पुत्र झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। राजे और किरोड़ीलाल की मुलाकात से सियासी हलचलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
पूर्व में सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच सब कुछ सही नहीं था। लंबे समय तक तकरार भी रही। किरोड़ीलाल मीणा को इसी कारण बीजेपी छोड़कर पूर्व में राजपा पार्टी में जाना पड़ा था, लेकिन बीजेपी आलाकमान ने किरोड़ी लाल मीणा को तवज्जो देते हुए पार्टी में भी वापस लिया और राज्यसभा सांसद भी बनवाया। इसके बाद से सांसद किरोड़ी लाल मीणा का पार्टी में वजन लगातार बढ़ता गया। आदिवासी वोट बैंक साधने के लिए बीजेपी राजस्थान ही नहीं मध्य प्रदेश में भी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को चुनावी सभाओं में भेजती रही है। एमपी में भी मीणा समाज बड़ी संख्या रखता है। अब दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। सांसद किरोड़ी लाल मीणा को केंद्रीय कार्यसमिति में भी सदस्य बना दिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल में भी किरोड़ी लाल मीणा को शामिल किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ रही करीबी
ऐसे में आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सांसद किरोड़ी लाल मीणा और वसुंधरा राजे की फिर से पटरी बनने लग गई है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ उनके आंदोलनों में नहीं पहुंचने वाली वसुंधरा राजे आज उनसे करीबी बढ़ा रही हैं, क्योंकि सियासी वक़्त की नजाकत यही कहती है।
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में विजय संकल्प थीम पर बैठक
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर स्थित होटल नाहरगढ़ में आयोजित विजय संकल्प बैठक में शिरकत करने के लिए भाजपा के देश और प्रदेश स्तर के तमाम बड़े दिग्गज नेता आए हुए हैं। आज सुबह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में अपनी हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहे। दोनों ही नेता साथ-साथ रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन करने के दौरान देश प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना की। साथ ही आगामी होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भी मनोकामना मांगी। इस अवसर पर अन्य कई भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।