फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje and Congress leader raised the demand to make Vivek Agnihotri's film The Kashmir Files tax free in Rajasthan

The Kashmir Files: भाजपा नेताओं ने की फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग, कांग्रेस विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

Mon, 14 Mar 2022 05:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ ने 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री करने की मांग की है। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भी कश्मीरी पंडित रहते हैं। उनके और दर्शकों के लिए फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए।

विज्ञापन
Vasundhara Raje and Congress leader raised the demand to make Vivek Agnihotri's film The Kashmir Files tax free in Rajasthan
राजस्थान में भी कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही हैं। यही वजह है कि फिल्म खूब कमाई कर रही है। दूसरी ओर 'द कश्मीर फाइल्स' को गोवा, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार ने फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है। अब राजस्थान में भी कांग्रेस और भाजपा नेता इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राजस्थान में भी टैक्स फ्री करने का गहलोत सरकार से अनुरोध किया है। राजे ने ट्वीट कर लिखा कि जम्मू कश्मीर के सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। राजस्थान में भी इसे टैक्स फ्री किया जाए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस विधायक ने भी की मांग
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को एक बयान जारी कर फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। राठौड़ ने कहा कि यह फिल्म एक दर्दनाक तस्वीर को दिखाती है। फिल्म में जम्मू कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन के दर्दनाक मंजर को दिखाया गया है। राजस्थान में भी उस पलायन में शामिल कई कश्मीरी पंडित रहते हैं। वे इस फिल्म को देखना चाहते हैं। राठौड़ ने कहा इसे जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार इस फिल्म को टैक्स फ्री करें। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने भी फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। शर्मा ने इसको लेकर सीएम गहलोत को पत्र लिखा है।


कश्मीरी पंडितों पर आधारित है ये फिल्म
विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और 1990 में घाटी से उनके पलायन के दर्द और पीड़ा को पर्दे पर उतारा है। फिल्म की डिमांड बढ़ने के बाद इसे 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने एक बड़े दर्शक वर्ग को इमोशनल किया है। 14 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बंपर कमाई कर रही है। इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए भी खुशखबरी है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म जी5 पर भी रिलीज होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed